होली खेलने के बाद थकान होना
- फोटो : Adobe Stock
होली के बाद थकान और सुस्ती क्यों होती है?
होली खेलने के बाद शरीर में थकान और सुस्ती महसूस होना आम बात है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, होली की दौड़-भाग, नाच-गाना शरीर में ऊर्जा के भंडार को कम कर देती है, जिससे जैसे ही उत्सव समाप्त होता है आपको थकान महसूस होने लगती है।
रंगों, पानी और धूप में अधिक समय बिताने से शरीर से पसीने के रूप में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स जैसे सोडियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम निकल जाते हैं। इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी के कारण मांसपेशियों में कमजोरी, सिरदर्द और सुस्ती हो सकती है।