फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Post Holi: होली के अगले दिन जरूर करें बॉडी डिटॉक्स, ये ड्रिंक्स निकाल फेकेंगी शरीर की सारी गंदगी

Sat, 15 Mar 2025 08:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

त्योहारों में गड़बड़ खान पान के कारण शरीर में जमा अतिरिक्त वसा, शर्करा को बाहर करने में कुछ प्रकार के ड्रिंक्स से आप लाभ पा सकते हैं। होली की अगली सुबह कौन से हेल्दी ड्रिंक्स शरीर को अंदर से साफ करने और आपको रिफ्रेश करने में मदद कर सकते हैं?
विज्ञापन
1 of 5
बॉडी डिटॉक्स करने के लिए क्या करें? - फोटो : Freepik.com
होली की धूम और उत्साह के बाद शरीर को दोबारा से रिफ्रेश और फिट बनाने के लिए प्रयास करना जरूरी है। त्योहारों में हम न चाहते हुए भी कई तरह की अस्वास्थकर चीजों का सेवन कर लेते हैं। मिठाइयां, गुझिया, ज्यादा नमक और तली-भुनी चीजें शरीर को नुकसान पहुंचा सकती हैं, इसलिए शरीर का डिटॉक्सीनेशन बहुत आवश्यक हो जाता है। 

होली की अगली सुबह आपके लिए कुछ खास पेय पदार्थों का सेवन करना विशेष लाभकारी हो सकता है। यह शरीर से अतिरिक्त शुगर और अपशिष्टों को बाहर करके पेट साफ करने और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद कर सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
शरीर की गंदगी कैसे साफ करें? - फोटो : Adobe Stock
शरीर से गंदगी साफ करने के लिए क्या करें?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, वैसे तो हम सभी को नियमित रूप से शरीर को डिटॉक्स करते रहना चाहिए। हालांकि त्योहारों के बाद ये और भी जरूरी हो जाता है। नियमित डिटॉक्स के उपाय शुगर और ब्लड प्रेशर को बेहतर तरीके से कंट्रोल रखने में मददगार हो सकते हैं।

त्योहारों में गड़बड़ खान पान के कारण शरीर में जमा अतिरिक्त वसा, शर्करा को बाहर करने में कुछ प्रकार के ड्रिंक्स से आप लाभ पा सकते हैं। आइए जानते हैं कि होली की अगली सुबह कौन से हेल्दी ड्रिंक्स शरीर के अंदर से साफ करने और आपको रिफ्रेश करने में मदद कर सकते हैं?
विज्ञापन

3 of 5
घर पर ही तैयार करें डिटॉक्स ड्रिंक - फोटो : Freepik.com
होली के बाद बॉडी डिटॉक्स

होली के बाद शरीर को डिटॉक्स करना जरूरी है क्योंकि इस दौरान तेल-मसाले वाले पकवान, मिठाइयां, तले-भुने खाने और रंगों में मौजूद केमिकल्स से शरीर में टॉक्सिन्स जमा हो सकते हैं। सही डिटॉक्स से इन हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालकर शरीर को फिर से ऊर्जा और ताजगी मिलती है।

इसके लिए सबसे पहले सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पिएं। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और लिवर को साफ करता है। नींबू पानी पीने से शरीर हाइड्रेट भी होता है जिससे होली के दौरान हुई  थकान को दूर करने में भी लाभ पाया जा सकता है।

4 of 5
खीरा के फायदे - फोटो : Freepik
घर पर ही तैयार करें डिटॉक्स ड्रिंक

शरीर को डिटॉक्स करने के साथ गड़बड़ खान-पान के कारण होने वाली पेट की समस्याओं से बचने के लिए जीरे के पानी का सेवन करना भी आपके लिए विशेष लाभदायक हो सकता है। जीरे का पानी सभी विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर आपके शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में सहायक है। यह पाचन क्रिया को तेज करता है और मेटाबॉलिज्म रेट को बढ़ाता है। 

इसी तरह खीरा-पुदीना से तैयार पेय न केवल शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है, बल्कि स्वाद में भी अच्छा होता है। पाचन को भी बेहतर बनाए रखने में इस पेय को काफी लाभदायक माना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हर्बल टी का करिए सेवन - फोटो : Freepik
शरीर की गंदगी निकालने के लिए ये ड्रिंक्स भी फायदेमंद

शरीर को रिफ्रेश करने के लिए आप कुछ और ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं।
  • हर्बल टी पिएं। ग्रीन टी, अदरक-हल्दी की चाय, या डैंडेलियन टी शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करती है।
  • नारियल पानी शरीर को हाइड्रेट रखता है और इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखता है।
  • हल्दी वाले दूध में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जिससे थकान और दर्द दूर होता है।
  • होली के अगले दिन खूब फाइबर युक्त आहार लें। हरी सब्जियां, फल, अंकुरित अनाज और ओट्स डाइट में शामिल करें।
  • नारंगी, गाजर, अनार, और तरबूज के जूस से भी आपको लाभ मिल सकता है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें