फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने के लक्षण, नहीं संभले तो हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां

Tue, 06 Apr 2021 04:25 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
joint pain
यूरिक एसिड बढ़ना मौजूदा समय की आम समस्याओं में से एक है। यह समस्या जितनी सामान्य दिखती है, असल में उतनी है नहीं। लंबे समय तक इसकी पहचान न हो पाने के कारण आपको गाउट, हृदय रोग, शुगर और किडनी की गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं। मेडिकल की भाषा में यूरिक एसिड बढ़ने को हाइपरयूरिसीमिया के नाम से जाना जाता है। रक्त में इसका स्तर बढ़ जाने के कारण कुछ लोगों को चलने तक की दिक्कत होने लगती है। तो क्या यूरिक एसिड बढ़ने की समस्या गंभीर स्थितियों का संकेत है? आइए आगे की स्लाइडों में हाइपरयूरिसीमिया के लक्षण और इसके बचाव के तरीकों के बारे में जानते हैं।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
क्यों बढ़ जाती है यूरिक एसिड की मात्रा?
सामान्य तौर पर शरीर की कोशिकाओं के टूटने की प्रक्रिया के द्वारा यूरिक एसिड का निर्माण होता है। जब हमारा खून नियमित रूप से किडनी तक पहुंचता है तो किडनी खून में मौजूद अधिकतर यूरिक एसिड को साफ कर देती है। इसके बाद जो भी यूरिक एसिड शेष बच जाता है वह या तो मूत्र या मल के द्वारा शरीर से बाहर निकल जाता है। लेकिन जब शरीर में यूरिक एसिड ज्यादा मात्रा में बनने लगता है तब इन सारी प्रक्रियाओं के बाद भी यह पूरी तरह से बाहर नहीं हो पाता है, जिसके कारण रक्त में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है।
विज्ञापन

3 of 5
kidney day
कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं
खून में यूरिक एसिड बढ़ने से जोड़ों में ठोस क्रिस्टल बनने लगते हैं जिसके कारण गाउट रोग हो सकता है। इसके अलावा यूरिक एसिड बढ़ने से किडनी की पथरी या किडनी की खराबी भी हो सकती है। कई रोगियों में इसके कारण हृदय रोग और हड्डियों से जुड़ी अन्य समस्याएं भी देखी गई हैं।

4 of 5
joint pain
कैसे पहचानें
डॉक्टरों के मुताबिक केवल एक-तिहाई लोगों में ही यूरिक एसिड बढ़ने से संबंधित लक्षण दिखाई देते हैं। यदि इसके कारण आपको गाउट की समस्या हो रही है तो आपको जोड़ों में दर्द, चलने में दिक्कत हो सकती है। इसके अलावा किडनी में पथरी की समस्या के कारण आपको पीठ के निचले हिस्से और बगल में दर्द के साथ मितली आने की समस्या हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
gew - फोटो : getty images
बचाव कैसे करें
यूरिक एसिड बढ़ जाने पर रेड मीट, अधिक शर्करा वाले खाद्य और पेय पदार्थ, बीयर या अल्कोहल आदि का सेवन बंद कर देना चाहिए। इसके अलावा रोगी को अधिक मात्रा में तरल पदार्थ का सेवन करना चाहिए। वजन को नियंत्रित रखने के लिए आपको नियमित रूप से व्यायाम करना। इन उपायों के अलावा लक्षण दिखते ही डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें