केवल पुरुष ही नहीं, महिला, बच्चे या बुजुर्गों को भी संभावना
ज्यादातर लोग हर्निया को पुरुषों की बीमारी समझते है, मगर ऐसा नहीं है। हर्निया केवल पुरुषों को ही नहीं होता, बल्कि यह महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को भी हो सकता है। असहनीय दर्द देने वाली यह बीमारी जानलेवा तो नहीं है, लेकिन कई बार यह परेशानी बढ़ा देती है। इसके इलाज के लिए सर्जरी की भी आवश्यकता पड़ जाती है। हालांकि कुछ सावधानियां बरतें तो इस समस्या से बचा जा सकता है।