फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल को रखना हो स्वस्थ और हार्ट अटैक से करना हो बचाव, तो जरूर खाएं ये चार चीजें, मिलेंगे गजब के फायदे

Thu, 07 Oct 2021 10:59 AM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
डॉ मधुर जैन
हृदय रोग विशेषज्ञ और न्यूरोलॉजिस्ट
अनुभव- 10 साल

Medically Reviewed by Dr. Madhur Jain

हमारे शरीर का हर अंग बेहद जरूरी है और ये सभी अपने-अपने स्तर पर मानव शरीर को बेहतर ढंग से चलाने और स्वस्थ रखने में अपना योगदान देते हैं। जैसे- हमारा दिल, जो कि शरीर का काफी महत्वपूर्ण अंग माना जाता है। अगर दिल ठीक तरह से काम कर रहा है, तो मानव शरीर भी बेहतर ढंग से चलता है। लेकिन अगर व्यक्ति दिल की जुड़ी समस्याओं से पीड़ित है तो फिर दिक्कतें काफी बढ़ जाती हैं। ऐसे में लंबा इलाज और कई तरह की दवाओं का सेवन करना पड़ता है और कई बार तो ऑपरेशन जैसी चीजें भी होती हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो कुछ चीजों का सेवन करके अपने दिल को सुरक्षित रख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में, जो आपके दिल को सुरक्षित रखने में आपकी मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
हल्दी दूध (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
हल्दी
  • हल्दी का सेवन करने से ये दिल को स्वस्थ रखने में मदद करती है, क्योंकि इसमें मौजूद कर्प्युमिन थक्का रोधी के रूप में काम करता है और यही खून का थक्का बनने से भी रोकने में मदद करता है। इसी के कारण दिल स्वस्थ रहता है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अदरक
  • अदरक हमारे शरीर को काफी फायदे देता है। ये हमारी मांसपेशियों को आराम देने के साथ ही नसों की सूजन को कम करने में मददगार होता है, जिसके कारण दिल ठीक तरह से काम कर पाता है। ऐसे में आप अदरक को अपनी डाइट में और अदरक वाली चाय का सेवन कर सकते हैं।

4 of 5
दालचीनी के फायदे - फोटो : iStock
दालचीनी
  • दालचीनी सिर्फ भोजन का स्वाद बढ़ाने का काम नहीं करती, बल्कि ये हमारे दिल को तंदुरुस्त रखने का काम भी करती है। दालचीनी थक्का रोधी है और ये रक्तचाप को कम करने में सक्षम है। वहीं, इसके सेवन से स्ट्रोक होने की संभावना कम होती है। हालांकि, दालचीनी का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सैल्मन मछली
  • अगर आप मांसाहारी हैं, और ऐसे खाने को पसंद करते हैं तो आपको सैल्मन मछली का सेवन करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है, जो आपके खून को पतला करने में मददगार होता है। साथ ही ये कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी सहायक होता है जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

नोट: डॉ मधुर जैन उजाला सिग्नस अस्पताल, रेवाड़ी में कार्डियोलॉजिस्ट और न्यूरोलॉजिस्ट हैं। इन्होंने तंजावुर मेडिकल कॉलेज, द तमिलनाडु डॉक्टर एमजीआर मेडिकल यूनिवर्सिटी से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसी के साथ डॉक्टर जैन ने नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन से डी.एन.बी मेडिसिन और डी.एन.बी  कार्डियोलॉजी किया है। इनके पास एम्स, वी.एम. एम. सी. सी और सफदरजंग अस्पताल सहित कई अस्पतालों में काम करने का 10 सालों से ज़्यादा का अनुभव है। डॉक्टर मधुर जैन के पास शरीर रचना विज्ञान, ईसीजी और प्रसूति, और स्त्री रोग में संमान का प्रमाण पत्र भी है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें