फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Summer Safety Tips: घर से बाहर निकलने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर, नहीं तो मिनटों में बिगड़ सकती है तबीयत!

Wed, 20 May 2026 09:41 AM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Heat Stroke Prevention Safety Tips: अगर आपको भरी दोपहर किसी काम से बाहर जाना पड़ रहा है तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। वरना आपको लू लगने से कोई बचा नहीं सकता।
विज्ञापन
1 of 8
दिन में घर से बाहर निकलना है तो लू से बचने के लिए करें ये काम - फोटो : AI
Heat Stroke Prevention Safety Tips: गर्मी का मौसम अपने साथ तेज धूप और लू का खतरा लेकर आता है। खासकर दोपहर के समय घर से बाहर निकलना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। बढ़ता तापमान शरीर में पानी की कमी, चक्कर आना, कमजोरी और हीट स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है। ऐसे में जरूरी है कि बाहर निकलने से पहले कुछ सावधानियां अपनाई जाएं। 

अगर जरूरी काम से बाहर जाना पड़े तो कुछ आसान टिप्स अपनाकर लू के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि भीषण गर्मी और लू से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

 
विज्ञापन

2 of 8
दिन में घर से बाहर निकलना है तो लू से बचने के लिए करें ये काम - फोटो : Freepik.com
खाली पेट धूप में बाहर न निकलें
 
  • गर्मी में खाली पेट बाहर जाने से शरीर जल्दी कमजोर हो सकता है। 
  • बाहर निकलने से पहले हल्का और पौष्टिक खाना जरूर खाएं।
  • इससे शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी।

 
विज्ञापन

3 of 8
दिन में घर से बाहर निकलना है तो लू से बचने के लिए करें ये काम - फोटो : Adobe Stock
घर से बाहर निकलने से पहले भरपूर पानी पिएं
 
  • तेज गर्मी में शरीर से पसीने के जरिए पानी तेजी से निकलता है। 
  • डिहाइड्रेशन से बचने के लिए बाहर जाने से पहले पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है।

 

4 of 8
दिन में घर से बाहर निकलना है तो लू से बचने के लिए करें ये काम - फोटो : Freepik.com
ORS, नींबू पानी, छाछ और नारियल पानी का सेवन करें
 
  • ये सभी ड्रिंक्स शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स की कमी को पूरा करते हैं।
  •  गर्मी में शरीर को ठंडा रखने और कमजोरी से बचाने के लिए इनका सेवन फायदेमंद माना जाता है।

 
विज्ञापन

5 of 8
दिन में घर से बाहर निकलना है तो लू से बचने के लिए करें ये काम - फोटो : instagram
हल्के रंग और सूती कपड़े पहनें
 
  • गहरे रंग के कपड़े गर्मी ज्यादा सोखते हैं, जबकि हल्के रंग और सूती कपड़े शरीर को ठंडक देने में मदद करते हैं।
  •  इससे पसीना भी आसानी से सूखता है।

 
विज्ञापन

6 of 8
दिन में घर से बाहर निकलना है तो लू से बचने के लिए करें ये काम - फोटो : Adobe Stock
सिर को टोपी, गमछे या छाते से ढककर रखें
 
  • सीधी धूप सिर पर पड़ने से लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। 
  • बाहर निकलते समय सिर और चेहरे को ढककर रखने से गर्म हवाओं से बचाव होता है।

 
विज्ञापन

7 of 8
दिन में घर से बाहर निकलना है तो लू से बचने के लिए करें ये काम - फोटो : Adobe stock
धूप से आने के तुरंत बाद ठंडा पानी न पिएं
 
  • तेज धूप से आने के तुरंत बाद बहुत ठंडा पानी पीने से शरीर का तापमान अचानक बदल सकता है, जिससे तबीयत खराब हो सकती है। 
  • सामान्य या हल्का ठंडा पानी पिएं।

 
विज्ञापन

8 of 8
दिन में घर से बाहर निकलना है तो लू से बचने के लिए करें ये काम - फोटो : adobestock
शरीर में कमजोरी, चक्कर या उल्टी महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें

ये हीट स्ट्रोक या लू लगने के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत छांव में जाएं, शरीर को ठंडा करें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लें।

--------------------------------------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें