फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाह: बारिश के मौसम में इन पांच चीजों को जरूर करें डाइट में शामिल, बीमारियों का खतरा होगा कम

Fri, 25 Jun 2021 01:25 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
Medically Reviewed by Dr. Rajesh Mundeja 

डॉ राजेश मुंडेजा 
जनरल फिजीशियन, उजाला सिग्नस अस्पताल  
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एम डी


बारिश के मौसम में अक्सर तरह-तरह की बीमारियां बिन बुलाए मेहमान की तरह शरीर में दस्तक देती हैं। पानी और हवा के जरिये खतरनाक बैक्टीरिया शरीर तक पहुंचते हैं और बुखार-फ्लू जैसी कई बीमारियों से हमें जकड़ लेते हैं। हालांकि अगर थोड़ी सी भी सावधानी बरती जाए तो इन बीमारियों से बचा जा सकता है। चूंकि फिलहाल दुनियाभर में कोरोना महामारी का भी कहर बरपा हुआ है और उसके अलग-अलग वैरिएंट से चिंताएं और भी बढ़ गई हैं, ऐसे में यह जरूरी है कि हम जो आहार लेते हैं, वह पोषण से भरपूर हो और प्रतिरक्षा तंत्र को भी मजबूती दे। बारिश के मौसम में बीमारियों से बचने के लिए यह जरूरी है कि आप अपनी डाइट अच्छी रखें, ताजा खाना और फल खाएं, बाहर का खाना खाने से बचें और बासी खाना चो बिल्कुल भी न खाएं। आइए जानते हैं इस मौसम में किन चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है? 
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
हल्दी वाला दूध 
  • बारिश के मौसम में हल्दी वाले दूध का सेवन फायदेमंद हो सकता है। इसमें एंटीवायरल, एंटीफंगल, जीवाणुरोधी, एंटी माइक्रोबियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो वायरल संक्रमण से लड़ते हैं और तरह-तरह की बीमारियों से बचाते हैं। नियमित रूप से इसके सेवन से कई बीमारियों में राहत मिल सकती है। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
नींबू पानी 
  • नींबू के अनेक फायदे हैं। आयुर्वेद और पारंपरिक औषधियों में कई तरह से इसका इस्तेमाल किया जाता है। यह विटामिन-सी का सबसे बेहतरीन स्रोत होता है, जो इम्यूनिटी को बढ़ाता और मजबूत करता है, जिससे वायरल बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है। रोजाना नींबू पानी पीने से शरीर को और भी कई तरह के फायदे मिल सकते हैं। 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
नट्स और ड्राई फ्रूट्स 
  • नट्स और ड्राई फ्रूट्स, जैसे खजूर, बादाम और अखरोट ऐसे खाद्य पदार्थ हैं, जो हर मौसम में लाभकारी होते हैं, क्योंकि ये तरह-तरह के विटामिन और खनिजों से भरपूर होते हैं। नियमित रूप से इनके सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होती है और बीमारियों का खतरा कम होता है। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
लहसुन 
  • लहसुन में पाए जाने वाले औषधीय गुणों की वजह से इसे 'प्राकृतिक एंटीबायोटिक' कहा जाता है। यह सर्दी और खांसी का प्रभावी इलाज है और साथ ही यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाने में मदद करता है। लहसुन में पाए जाने वाले गुण शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता को मजबूत करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अदरक 
  • अदरक में भी हल्दी और लहसुन की तरह कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। यह प्रतिरक्षा तंत्र को बढ़ावा देता है और उसे और भी शक्तिशाली बना देता है, ताकि शरीर सर्दी-खांसी जैसी वायरल बीमारियों से लड़ सके। इसे हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है और साथ ही यह डायबिटीज में भी फायदेमंद होता है। 
नोट: डॉक्टर राजेश मुंडेजा, सऊदी अरब, मॉरीशस, मालदीव और भारत सहित विभिन्न देशों में काम करने के साथ 25+ वर्षों के अनुभव वाले एक जाने-माने चिकित्सक हैं। इन्होंने बीकानेर के एसपी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस और एमडी की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ इन्होंने सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय में चिकित्सा विशेषज्ञ के रूप में काम किया है और उजाला सिग्नस अस्पताल में शामिल होने से पहले आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के महामृत्युंजय अस्पताल में निर्देशक, वरिष्ठ सलाहकार चिकित्सक और चिकित्सा विभाग के प्रमुख रहे हैं।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें