डायबिटीज में कार्ब्स का सेवन करना चाहिए या नहीं इसको लेकर लंबे समय से चर्चा होती रही है। आहार विशेषज्ञ कहते हैं, शरीर को काम करते रहने के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है, जिसका प्रमुख स्रोत कार्बोहाइड्रेट्स वाले आहार होते हैं। डायबिटीज रोगियों को भी ऊर्जा के लिए इसकी जरूरत होती है, इसलिए कार्ब्स को पूरी तरह से छोड़ देना सही नहीं है। डायबिटीज रोगियों को आहार में हेल्दी कार्ब्स वाली चीजों को शामिल करना चाहिए। हेल्दी कार्ब्स वाली चीजें न सिर्फ शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा प्रदान करती हैं साथ ही इससे ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने का भी खतरा नहीं होता है।
आहार विशेषज्ञ कहते हैं, भले ही आप डायबिटिक हैं, पर कार्बोहाइड्रेट आपके दुश्मन नहीं हैं। जब भी 'कार्बोहाइड्रेट' के बारे में बात की जाती है तो ज्यादातर लोगों के दिमाग में सिर्फ चीनी, चावल और आलू ही आता है, पर और भी कई विकल्प हैं जिन्हें हेल्दी कार्ब्स की श्रेणी में रखा जाता है, ये संपूर्ण शरीर के लिए न सिर्फ जरूरी होते हैं साथ ही इससे शरीर को कई प्रकार के लाभ भी हो सकते हैं।
आइए ऐसे ही हेल्दी कार्ब्स के बारे में जानते हैं जिनका सेवन डायबिटीज रोगी भी कर सकते हैं।