तमाम अध्ययनों से पता चलता है कि रोजाना अन्य प्रकार के चाय के मुकाबले ग्रीन-टी का सेवन करना सेहत के लिए विशेष लाभदायक हो सकता है। एंटीऑक्सिडेंट्स और तमाम प्रकार के अन्य आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर ग्रीन-टी का नियमित सेवन कई प्रकार की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के खतरे को कम करने में सहायक हो सकता है। इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सस्टेनेबल डेवलपमेंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चाय दुनियाभर में पानी के बाद दूसरा सबसे ज्यादा पिया जाने वाला पेय है। हाल के वर्षों में स्वास्थ्य लाभ को देखते हुए लोगों के बीच ग्रीन-टी का मांग तेजी से बढ़ी है।
ग्रीन-टी अनऑक्सीडाइज़्ड पत्तियों से बनाई जाती है, इसमें एंटीऑक्सीडेंट और फायदेमंद पॉलीफेनोल्स की मात्रा अधिक होती है। चीन में पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में ग्रीन-टी की उपयोग रक्तस्राव को नियंत्रित करने, घावों को ठीक करने, पाचन, हृदय और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार के लिए किया जाता रहा है। आइए आगे की स्लाइडों में ग्रीन-टी से होने वाले सेहत के फायदों के बारे में जानते हैं।