फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना अलर्ट: ऐसे जान सकते हैं आपके फेफड़े मजबूत हैं या कमजोर, इन 4 तरीकों से मिनटों में चल जाएगा पता

Mon, 12 Jul 2021 05:59 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
डॉ. परवेश मलिक 
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

मानव शरीर के हर एक अंग की अपनी महत्वता है, अपनी जरूरत है। सोचिए अगर किसी एक अंग में भी तकलीफ हो, तो इसका असर पूरे शरीर पर पड़ता है। अब जैसे आप फेफड़ों को ही ले लीजिए। व्यक्ति को अगर स्वस्थ रहना है तो उसके फेफड़ों का हेल्दी रहना बहुत जरूरी है। लेकिन पहले से कई बीमारी के अलावा अब कोरोना वायरस जैसी महामारी ने तो हर किसी की चिंता को दोगुना बढ़ा दिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि कोरोना वायरस लोगों के फेफड़ों पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालता है, जिसकी वजह से इंसान की हालत बिगड़ने लगती है। कोरोना की दूसरी लहर में भी सामने आया कि लोगों के फेफड़ों को इस वायरस ने नुकसान पहुंचाया। इसलिए हमें ये जानना जरूरी है कि हमारे फेफड़े हेल्दी हैं या नहीं। तो चलिए ये जानने के कुछ तरीकों के बारे में आपको बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
सांस फूलना
  • अगर रोजाना अपनी दिनचर्या के कामों के दौरान आपकी सांस फूल रही है, तो ये संकेत हो सकता है कि आपके फेफड़े कमजोर हों। इन कामों में तेज चलना, सीढ़ियां चढ़ना, घर के कामों को करना आदि शामिल हैं। ऐसे में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
लंबे समय से खांसना
  • कई बार मौसम बदलने की वजह से या गले में दर्द होने की वजह से भी हमें खांसी आती है। लेकिन अगर आपको लंबे समय से खांसी आ रही है या फिर आपकी खांसी को 8 सप्ताह से ज्यादा का समय हो गया है, तो आपको तुरंत अपने डॉक्टर से मिलना चाहिए ताकि वे समय रहते आपको एक बेहतर इलाज दे सकें।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
काफी ज्यादा मात्रा में कफ आना
  • आपने ऐसे कई लोगों को देखा होगा जो बार-बार खांसते रहते हैं। वे काफी तेज तरीके से खांसते हैं, ऐसे में उनकी खांसी के साथ कफ काफी ज्यादा मात्रा में निकलता है। इससे आपकी सेहत पर बुरा असर भी पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
सीने में दर्द उठना
  • अगर आपके सीने में दर्द हो रहा है, खांसते-छींकते समय दर्द हो रहा है या फिर सांस लेते समय हल्का दर्द हो रहा है। ऐसे में ये सभी लक्षण इस बात की ओर इशारा करते हैं कि आपके फेफड़े कमजोर हैं और आप किसी बीमारी की चपेट में भी हो सकते हैं। इसलिए डॉक्टर से परामर्श लेना बेहतर विकल्प है।

नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें