फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आप भी सोते हैं इन चार तरीकों से? जानें क्या अच्छा और क्या बुरा प्रभाव पड़ता है शरीर पर

Tue, 27 Jul 2021 02:58 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
डॉ. परवेश मलिक 
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

अगर व्यक्ति को स्वस्थ रहना है, तो उसे कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है। जैसे- अपने खानपान का, खुद को फिट रखने का आदि। ऐसी ही एक और चीज है जिसका ध्यान लोगों को रखना पड़ता है और वो है नींद। ये मानव शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बेहद जरूरी है। जो लोग पूरी नींद नहीं लेते हैं या रात को समय पर नहीं सोते हैं उनको कई तरह की तकलीफें हो सकती हैं। वहीं, अमूमन देखा जाता है कि लोग सोते समय गलत स्थिति में सो जाते हैं, जिसकी वजह से उनको कई तरह की दिक्कतें जैसे- हाथ दर्द, कमर दर्द, गर्दन में दर्द आदि रहती हैं। तो चलिए जानते हैं इन स्थितियों के बारे में, जिनमें अक्सर लोग सोते हैं और उन पर उनका क्या अच्छा और बुरा प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
पीठ के सहारे
  • पीठ के सहारे सोने वाली स्थिति को सही माना जाता है। हर किसी को ज्यादा से ज्यादा ऐसी स्थिति में ही सोना चाहिए। इससे आपको किसी तरह का दर्द या तकलीफ नहीं होती है। वहीं, ऐसे सोने से नींद भी अच्छी आती है और पूरी हो जाती है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
उल्टे हाथ की तरफ सोने से
  • कई लोगों की आदत होती है कि वे उल्टे हाथ की तरफ झुककर सोते हैं। ऐसा करने से आपके लगभग पूरे शरीर का भार आपके हाथ पर चला जाता है, जिससे आपके हाथ में दर्द, झनझनाहट जैसी दिक्कतें पैदा हो सकती हैं। साथ ही आपके खून का संचार भी रूक सकता है। इसलिए ऐसे सोने से बचना चाहिए। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
पेट के सहारे
  • अमूमन देखा जाता है कि लोग पेट के सहार सोते हैं। इससे आपके पेट, पीठ, गर्दन में दर्द के अलावा बेचैनी भी हो सकती है। इसलिए ऐसे सोने से बचना चाहिए। लेकिन अगर आप इस आदत को नहीं छोड़ पा रहे हैं, तो आपको सिर के नीचे मुलायम तकिया रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sleeping - फोटो : istock
बैठे-बैठे सोना
  • कई लोगों को आपने देखा होगा कि वे किसी कुर्सी या अन्य जगहों पर बैठे-बैठे सो जाते हैं। ऐसे में उनकी गर्दन एक तरफ को झुकती रहती है। ऐसे में हमें हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि हमें उठकर बिस्तर पर सीधे पीठ के बल सोना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि बैठे-बैठे सोने से आपकी गर्दन में और हाथों में दर्द हो सकता है।

नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें