पिछले काफी लंबे समय से ये कोरोना वायरस हमारे बीच में है। ऐसे में हर किसी को ये समझना होगा कि कोरोना वायरस महामारी काफी खतरनाक है, और इसे हल्के में लेने की भूल करना मतलब खुद की जान जोखिम में डालने जैसा है। वहीं, ये वायरस अपने रूप बदलने में सक्षम है और अब तक इसके कई रूप सामने आ चुके हैं। इन दिनों कोरोना के डेल्टा वैरिएंट ने हर किसी की चिंता को बढ़ा दिया है, क्योंकि ये बेहद घातक है। इसका सबसे ज्यादा प्रकोप अमेरिका में देखा जा रहा है। वहीं, अस्पतालों में वे युवा ज्यादातर भर्ती नजर आ रहे हैं, जिन्होंने अब तक कोरोना का टीका नहीं लिया है। इसलिए जरूरी है कि आप इस वायरस से खुद को बचाकर रखें। हाल ही में डेल्टा वैरिएंट के कुछ खतरनाक लक्षणों के बारे में बताया गया है, जिन्हें पहचानकर व्यक्ति समय रहते अपना इलाज करा सकता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।