फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: दिल, लिवर और किडनी को नुकसान पहुंचाती हैं आपकी रोज की ये तीन आदतें, ऐसे बदलें इन्हें

Fri, 06 Aug 2021 01:25 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
डॉ राजेश मुंडेजा
जनरल फिज़ीशियन
अनुभव- 25 साल से ज्यादा

Medically Reviewed by Dr. Rajesh Mundeja

आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में हर किसी का स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। जिस तरह से आजकल बीमारियां सामने आ रही हैं, ऐसे में हमें इनसे बचकर रहना चाहिए। कई लोग खुद को स्वस्थ रखने के लिए, लंबा जीवन जीने के लिए और बीमारियों से दूर रहने के लिए अपनी दिनचर्या का ठीक ढंग से पालन करते हैं। अपने खाने-पीने का खास ख्याल करते हैं, अच्छी डाइट लेते हैं, व्यायाम करते हैं, योगा करते हैं आदि। लेकिन ये बात सभी जानते हैं कि ऐसे लोग बेहद कम हैं, जो ये सब करते हैं क्योंकि आज के समय में लोग खुद को स्वस्थ तो रखना चाहते हैं, लेकिन उसके लिए कोई जरूरी कदम नहीं उठाना चाहते हैं। ऐसे में हमारे जीवन में रोजाना की कुछ आदतें हैं जिनका सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ रहा है। इसलिए हमें इन्हें बदलना जरूरी है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
विज्ञापन

2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
आलस से भरा होना
  • आलस व्यक्ति के लिए अच्छा नहीं होता है, क्योंकि ये हमारे शारिरिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। सोचने-समझने की क्षमताएं कमजोर हो सकती हैं, मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है आदि। वहीं, आलस हमें बीमारियों के नजदीक ले जाने का एक कारण भी बनता है।
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
ऐसे बदलें आदत
  • आलस दूर करने के लिए आपको रात को समय पर सोना चाहिए और सुबह जल्दी उठना चाहिए, आठ घंटे से ज्यादा नींद न लें, व्यायाम करें, योगा करें आदि। इससे आपका आलस भागने में मदद मिल सकती है।

4 of 7
जंक फूड - फोटो : पेक्सेल्स
बाहरी खाने की आदत
  • घर का खाना आजकल लोगों को पसंद नहीं आता है, जबकि वे ये भूल जाते हैं कि ये खाना पौष्टिक और पोषक तत्वों से भरा होता है। लेकिन वे फिर भी बाहर जाकर स्ट्रीट फूड या फिर होटल का खाना खाते हैं। वहीं, घर पर भी लोग बाहर से ही खाना मंगाते हैं। ये खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता है। इससे पेट से जुड़ी दिक्कतें, पाचन संबंधी समस्याएं, वजन बढ़ना और कई बीमारियों को जन्म देने का कारण भी ये भोजन बन सकता है।
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
ऐसे बदलें आदत
  • माना आप एकदम से तीनों वक्त (सुबह, दोपहर और रात) घर का बना खाना नहीं खा पाएंगे। आप ऐसे में धीरे-धीरे करके अपने खाने में बदलाव कर सकते हैं, और फिर आप घर के खाने को पूरी तरह अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। इससे आपको आवश्यक पोषक तत्व मिलेंगे और आपको बीमारियों से भी बचने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

6 of 7
water benefits - फोटो : istock
पानी कम पीना
  • जिस तरह एक अच्छा खानपान हमारे शरीर के लिए जरूरी है, ठीक वैसे ही पानी पीना भी हमारे स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। लेकिन कई लोग बेहद कम पानी पीते हैं, जिसकी वजह से उनकी प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर हो सकती है, शारीरिक बमारियों से ग्रस्त हो सकते हैं, और कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। वहीं, पानी पीने से हमारा शरीर हाइड्रेटेड रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels
ऐसे बदलें आदत
  • आप सुबह उठकर सबसे पहले पानी पीने की आदत डाल सकते हैं। इसके बाद थोड़े-थोड़े समय के अंतराल पर आप पानी पी सकते हैं। इसके लिए आप रिमाइंडर लगा सकते हैं और आजकल तो मोबाइल फोन में कई तरह के एप्लीकेशन हैं जो आपको पानी पीने की याद दिलाने और आपको कितना पानी पीना चाहिए आदि। इन सब बातों की याद दिला देते हैं। इसके अलावा आप नारियल पानी का भी सेवन कर सकते हैं, क्योंकि ये आपको एनर्जी देने का काम करता है।

नोट: डॉक्टर राजेश मुंडेजा, सऊदी अरब, मॉरीशस, मालदीव और भारत सहित विभिन्न देशों में काम करने के साथ 25 + वर्षों के अनुभव वाले एक जाने-माने चिकित्सक हैं। इन्होंने बीकानेर के एसपी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस और एमडी की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ इन्होंने सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय में चिकित्सा विशेषज्ञ के रूप में काम किया है, और उजाला सिग्नस अस्पताल में शामिल होने से पहले आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के महामृत्युंजय अस्पताल में निर्देशक , वरिष्ठ सलाहकार चिकित्सक और चिकित्सा विभाग के प्रमुख रहे हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें