फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजाना करें सोंठ के दूध का सेवन, जोड़ों का दर्द ही नहीं इन चार बीमारियों से भी मिलेगा छुटकारा

Tue, 12 Oct 2021 06:01 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सोंठ के फायदे - फोटो : pixabay
डॉ. परवेश मलिक 
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

हमारे आसपास कई ऐसी बीमारियां हैं, जिनका शिकार हम अक्सर हो जाते हैं। कई बार ये समस्याएं जल्दी खत्म हो जाती हैं, तो कई बार ये काफी लंबे वक्त तक या फिर जिंदगी भर हमारे साथ जुड़ जाती हैं। इसलिए हमें इन बीमारियों से बचने के लिए कई बातों का ध्यान देना पड़ता है। जैसे- हमारा हेल्दी खानपान। हमारा खानपान ही तो है जो हमें कई बीमारियों से लड़ने में और कई तरह की समस्याओं में बचाने का भी काम करता है। हमारे खानपान में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स जैसे पोषक तत्व होना जरूरी है। ऐसे में आप सोंठ के दूध का सेवन कर सकते हैं, क्योंकि ये हमारे शरीर को कई तरह के लाभ देने के लिए जाना जाता है। इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लमेटरी जैसे गुण पाए जाते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके फायदों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इम्यूनिटी करता है बूस्ट
  • सोंठ वायरल फ्लू, सर्दी-जुकाम समेत ही इम्यूनिटी बूस्ट करने का भी काम करता है, क्योंकि इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। ऐसे में आप रोजाना सोंठ वाला दूध पी सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
जोड़ों के दर्द और गठिया में आरामदायक
  • सोंठ वाला दूध पीने से गठिया और जोड़ों के दर्द में काफी आराम मिलता है। इसके लिए रात को सोने से पहले आपको सोंठ वाले दूध का सेवन करना चाहिए।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
पाचन की दिक्कतें दूर करता है
  • अगर आप पाचन की समस्या से पीड़ित हैं, तो आप सोंठ वाले दूध का सेवन कर सकते हैं। ऐसा करने से ये पेट दर्द, एसिडिटी, कब्ज और खट्टी डकार जैसी दिक्कतों में आराम देने का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
बुखार सर्दी-खांसी में फायदेमंद
  • अगर आप बुखार से पीड़ित हैं या आपके गले में दर्द, सर्दी-खांसी जैसी दिक्कतें हो रही हैं। तो आप सोंठ वाले दूध का सेवन कर सकते हैं। ऐसा करने से ये शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में मदद करता है और साथ ही बाकी दिक्कतों में भी आराम देने का काम करता है।

नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें