मटर के फायदे
- फोटो : Pixabay
हरी मटर
कहा जाता है कि पत्तेदार सब्जियों में काफी प्रोटीन ,आयरन और मिनरल्स होते हैं। इन पत्तेदार सब्जियों में पालक बथुआ, सोया मेथी आदि है लेकिन हरी मटर का सेवन आपको पालक से भी ज्यादा प्रोटीन देता है। मटर में 5 ग्राम प्रोटीन होता है। इतना ही नहीं मटर कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, जिंक, कॉपर, फॉस्फोरस आदि की कमी को भी पूरा करता है। हरी मटर फाइबर से भरपूर फूड है, जो शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाता है।