प्रिया पांडेय
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष
Medically Reviewed by
Ms. Priya Pandey
भारत में मानसून का इंतजार हर किसी को रहता है, क्योंकि ऐसे समय में बारिश होती है और मौसम काफी सुहावना हो जाता है। साथ ही लोगों को गर्मी के मौसम से राहत भी मिलती है। ऐसे में बारिश के समय लोग चाय और गर्मा-गर्म पकौड़ों का आनंद लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये मानसून मौसम को तो खुशनुमा कर देता है, लेकिन ये बारिश अपने साथ कई सारी चीजें लेकर आती है और ये चीजें हमारी सेहत के लिए हानिकारक होती हैं। ये चीजें हैं चिपचिपाहट, एलर्जी और इंफेक्शन। ऐसे में आपको ये पता होना चाहिए की मानसून के इस चिपचिपे मौसम में किन चीजों का सेवन करके और किन चीजो का सेवन न करके स्वस्थ रहा जा सकता है। तो चलिए हम आपको इसके बारे में बताते हैं।