फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: एक फूल कई फायदे, फुंसी-दाद से लेकर बवासीर जैसी समस्याओं में फायदेमंद

Sat, 17 Jul 2021 09:02 AM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Kaner flower - फोटो : istock
आचार्य मनीष
आयुर्वेदाचार्य, शुद्धि आयुर्वेद

Medically Reviewed by Acharya Manish

हमारे जीवन में कई तरह की समस्याएं हैं, जो समय-समय पर व्यक्ति को अपना शिकार बना लेती हैं। इसमें छोटी से लेकर कई बड़ी परेशानियां शामिल हैं। हालांकि, हम अपने खानपान में सुधार करके, एक अच्छी दिनचर्या का पालन करके, सुबह जल्दी उठकर, रात को समय पर सो कर, व्यायाम करके आदि तरीकों से खुद को स्वस्थ रख सकते हैं। बावजूद इसके कुछ ऐसी समस्याएं होती हैं जो हमें अपनी चपेट में ले ही लेती हैं। जैसे- फुंसी होना, दाद की समस्या, सिरदर्द होना या फिर बवासीर आदि। हम इसके लिए कई उपाय करते हैं और कई तरह की दवाओं का भी सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इन सब परेशानियों को दूर करने में आपकी मदद एक पीले कलर का फूल भी कर सकता है? शायद नहीं, लेकिन आपको बता दें कि आयुर्वेद में कनेर के पौधे को काफी फायदेमंद माना जाता है। इसका फूल, पत्तियां और जड़ तक काफी काम की होती हैं। तो चलिए जानते हैं इसके फायदों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
मांसपेशियों और नसों के दर्द में
  • अगर आपकी मांसपेशियों और नसों में दर्द होता है, तो इसमें आराम देने का काम ये कनेर कर सकता है। आपको करना ये है कि कनेर के फूल, जैतून का तेल और अन्य तेल को मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लें। इसके बाद इससे दर्द वाली जगह पर अच्छे से मालिश करें। कुछ दिनों तक ऐसा करने से आपका ये दर्द गायब हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
खाज-खुजली
  • व्यक्ति की त्वचा पर खाज-खुजली और एक्जिमा जैसी दिक्कतें हो जाती हैं। इसमें आराम पाने के लिए आपको करना ये है कि 10-15 कनेर के पत्तों को और 10-15 ही नीम के पत्तों को साथ में पीस लें और एक पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद कुछ दिनों तका लगातार इस पेस्ट को समस्या वाली जगह पर लगाएं। ऐसे में आपको आराम मिल सकता है।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बवासीर में
  • अक्सर लोग बवासीर की समस्या से पीड़ित रहते हैं। ऐसे में आप इसमें राहत पाने के लिए कनेर के पत्तों की मदद ले सकते हैं। आपको करना ये है कि कनेर के पत्तों और नीम के पत्तों को साथ में पीसकर इसका पेस्ट बना लें। इसके बाद बवासीर के मस्सों पर इसे रोजाना दिन में तीन बार लगाएं। इससे आपको राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
फोड़े-फुंसी
  • कई लोगों के चेहरे पर काफी फोड़े-फुंसी हो जाते हैं, जिसकी वजह से वे काफी परेशान रहते हैं। ऐसे में आप एक चम्मच हल्दी और 10 ग्राम के करीब फिटकरी और मलाई में कनेर के फूल डाल लें। फिर इसका पेस्ट बनाकर दानों पर लगाएं। इससे आपकी फुंसी जल्दी ठीक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
सिरदर्द में आराम
  • अक्सर हम कहीं बाहर से धूप में आते हैं या कई बार अपने आप ही हमारे सिर में दर्द होने लगता है। ऐसे में कनेर के फूलों की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको कनेर के फूलों और आंवला को साथ में अच्छे से पीस लेना है, और फिर इस पेस्ट को अपने सिर में लगाना है। ऐसा करने से आपको सिरदर्द में आराम मिल सकता है।

नोट: आचार्य मनीष आयुर्वेद आचार्य हैं, जो आर्युवेद की दुनिया में एक लंबा अनुभव रखते हैं। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें