आज दुनियाभर में हृदय रोग का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। आमतौर पर लोग ऐसा मानते हैं कि महिलाओं से ज्यादा हार्ट अटैक पुरुषों को होता है, लेकिन ये धारणा बिल्कुल गलत है। इसके अलावा बहुत सारे लोग ये भी मानते हैं कि पुरुषों को 40 साल के बाद और महिलाओं को 45 साल की उम्र के बाद हार्ट अटैक होता है, जबकि सच तो ये है कि हार्ट अटैक आने की कोई उम्र नहीं होती है। दिल का दौरा किसी को कभी भी हो सकता है, चाहे उसकी उम्र 25 हो या 45। वैसे हार्ट अटैक का एक प्रमुख लक्षण सीने में दर्द है, लेकिन अमेरिका के क्लीवलैंड क्लीनिक मेडिकल सेंटर की एक ताजा रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक, हार्ट अटैक के कई ऐसे भी लक्षण हैं जो सिर्फ महिलाओं में ही दिखते हैं। आइए जानते हैं वो कौन से लक्षण हैं...