चक्कर आना या सिर घूमना एक आम समस्या है, जो लगभग हर किसी को कभी न कभी हुई ही होगी या होती होगी, लेकिन अगर आपको अक्सर चक्कर आते हैं तो आपको सावधान हो जाना चाहिए, क्योंकि ये गंभीर बीमारियों के लक्षण हो सकते हैं। दरअसल, चक्कर आने की समस्या तब होती है जब हमारी आंखें, दिमाग, कान, पैरों और रीढ़ की नसों में से कोई एक हिस्सा काम करना बंद कर देता है। अगर इसपर समय रहते ध्यान न दिया गया तो स्थिति गंभीर भी हो सकती है। आइए जानते हैं कि लगातार चक्कर आना हमारे जीवन को किस तरह प्रभावित कर सकता है और यह किन-किन बीमारियों का लक्षण हो सकता है।