फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट: इस चीज का करते हैं ज्यादा इस्तेमाल तो संभल जाएं, इम्यूनिटी हो सकती है कमजोर और भी हैं नुकसान

Fri, 11 Jun 2021 04:56 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
डॉ राजेश मुंडेजा
जनरल फिजीशियन
अनभुव- 25 साल से ज्यादा

Medically Reviewed by Dr. Rajesh Mundeja

हम जब भी अपना घर बनाते हैं, तो उसमें हर एक चीज का ध्यान रखते हैं। जैसे बड़े कमरे, बड़ा बैठक और एक बड़ा किचन। लेकिन पिछले कुछ सालों में किचन नॉर्मल किचन से मॉर्डन किचन में तब्दील हो गए हैं। इनमें हर चीज नए जमाने की होती है, और साथ ही इस किचन में माइक्रोवेव जरूर होता है। इसमें लोग खाना गर्म करने से लेकर नई-नई डिश तक बनाते हैं। लेकिन सबसे ज्यादा लोग माइक्रोवेव का इस्तेमाल खाना गर्म करने के लिए करते हैं। कोई बचा हुआ खाना हुआ तो बिना गैस जलाए झटपट गर्म कर लिया, बाहर से कुछ मंगाया और वो ठंडा हो गया तो उसे भी एक बटन दबाकर माइक्रोवेव में गर्म कर लिया। ऐसे में लोग माइक्रोवेव के काफी आदि हो गए हैं और अगर आप इसका काफी ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, तो आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि ये माइक्रोवेव आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
विज्ञापन

2 of 6
microwave - फोटो : istock
क्यों हो सकता है है खतरनाक?
  • दरअसल, कई अध्ययन बताते हैं कि जब हम अपने खाने को यानी पोषक तत्वों को माइक्रोवेव में डालते हैं, तो इलेक्टिक हीट की वजह से ये डेड फूड में में बदल जाते हैं। माइक्रोवेव में मौजूद वॉटर मॉलेक्यूल्स रैपिडली बाउंस खाने को तेजी से गर्म करने का काम करते हैं, और जब हम अपना खाना इसके अंदर डालते हैं, तो इस प्रक्रिया में भोजन के पोषक तत्वों का ढांचा बदल जाता है और इसके सारे न्यूट्रिशन हानिकारक तत्वों में बदल जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
इम्यूनिटी हो सकती है कमजोर
  • विशेषज्ञ मानते हैं कि माइक्रोवेव के रोजाना इस्तेमाल से शरीर की इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है।

4 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
गर्भवती महिलाओं के लिए खतरा, बढ़ सकता है कैंसर का खतरा
  • वहीं, जो खाना माइक्रोवेव में गर्म किया जाता है, उसे अगर गर्भवती महिला खाती है, तो बच्चे में बाई बर्थ से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। यही नहीं, माइक्रोवेव के लगातार इस्तेमाल से ये कैंसर के खतरे को भी बढ़ा देता है।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
ब्लड सेल्स कम हो सकते हैं
  • माइक्रोवेव के इस्तेमाल से लोगों को ब्लड प्रेशर से जुड़ी भी दिक्कतें होती हैं। यही नहीं, माइक्रोवेव में गर्म किए गए दूध और भोजन को खाने से रेड ब्लड सेल्स कम हो जाते हैं, और व्हाइट ब्लड सेल्स बढ़ जाते हैं। इसके अलावा कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की भी शिकायत होने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
प्लास्टिक में गर्म करके खाना भी खतरनाक
  • ज्यादातर लोग माइक्रोवेव में प्लास्टिक के बर्तनों में खाना गर्म करके खाते हैं। जबकि ये खाना व्यक्ति में कार्सिनोजेंस पैदा कर देता है, जो कि व्यक्ति की सेहत के लिए काफी नुकसानदेह होता है।

नोट: डॉक्टर राजेश मुंडेजा, सऊदी अरब, मॉरीशस, मालदीव और भारत सहित विभिन्न देशों में काम करने के साथ 25 + वर्षों के अनुभव वाले एक जाने-माने चिकित्सक हैं। इन्होंने बीकानेर के एसपी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस और एमडी की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ इन्होंने सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय में चिकित्सा विशेषज्ञ के रूप में काम किया है, और उजाला सिग्नस अस्पताल में शामिल होने से पहले आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के महामृत्युंजय अस्पताल में निर्देशक , वरिष्ठ सलाहकार चिकित्सक और चिकित्सा विभाग के प्रमुख रहे हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें