फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Drinks: बारिश के दिनों में गड़बड़ हो गया है पाचन तो टेंशन नहीं, ये ड्रिंक्स दूर करेंगी सारी दिक्कतें

Wed, 21 Aug 2024 09:08 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पाचन को ठीक रखने वाले ड्रिंक्स - फोटो : istock
मानसून का मौसम और रिमझिम बारिश का अपना ही आनंद है, हालांकि बरसात के दिनों में आपको सेहत को लेकर विशेषतौर पर सावधान रहने की आवश्यकता होती है। मानसून के समय में वैसे तो मच्छरों के काटने से होने वाली बीमारियों का खतरा रहता ही है, साथ ही ये मौसम पाचन के लिए भी दिक्कतें बढ़ा देता है। बढ़ी हुई नमी हानिकारक बैक्टीरिया और वायरस को बढ़ाने वाली हो सकती है जिसके कारण गैस्ट्रिक समस्याओं का होना आम है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, बरसात के दिनों में खान-पान को लेकर विशेष सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता होती है। भोजन-जल की अशुद्धता के कारण कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है। गैस्ट्रिक समस्याओं को कम करने और पेट को ठीक रखने में कुछ पेय आपके लिए फायदेमंद माने जाते हैं, आइए इस बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
पाचन की समस्या - फोटो : istock
मानसून के दौरान गैस्ट्रिक समस्याएं

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, मानसून के दौरान गैस्ट्रिक समस्याओं से सुरक्षित रहने के लिए स्वच्छता का ध्यान रखना सबसे महत्वपूर्ण है। खाने से पहले अपने हाथों को साबुन और पानी से अच्छी तरह से धोना जरूरी है। यह आदत बैक्टीरिया और वायरस के संक्रमण को रोक सकती है। इसके अलावा फलों-सब्जियों को खाने से पहले भी इसे अच्छी तरह से धो लें। अस्वच्छ पानी के कारण होने वाली पाचन संबंधित समस्याओं को कम करने के लिए पानी को उबालकर और छानकर ही पीना चाहिए।

पाचन को ठीक रखने के लिए कुछ पेय (ड्रिंक्स) को भी लाभकारी माना जाता रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
हर्बल टी के फायदे - फोटो : Freepik
हर्बल टी का करिए सेवन

हम में से ज्यादातर लोग दिन की शुरुआत चाय-कॉफी के साथ करते हैं, इसका अधिक सेवन आपके पाचन के लिए नुकसानदायक हो सकता है। हालांकि इसकी जगह पर हर्बल का सेवन करना अच्छा विकल्प माना जाता है। जैसे अदरक की चाय पीना पाचन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। अदरक शरीर में पाचन एंजाइम और गैस्ट्रिक जूस के उत्पादन को उत्तेजित करने में मदद करता है। इससे पेट फूलने जैसे पाचन संबंधी लक्षणों को कम कर सकते हैं। नींबू पानी पीना भी पाचन के लिए फायदेमंद है।

4 of 5
छाछ पीने के फायदे - फोटो : Freepik
छाछ और दही आंतों के लिए फायदेमंद

छाछ और दही आदि को प्रोबायोटिक्स से भरपूर माना जाता है जो आंत में गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देने और पाचन को ठीक रखने में मददगार है। छाछ लोकप्रिय भारतीय पेय है जो भोजन के पाचन को ठीक रखने और पेट की समस्याओं को कम करने में आपके लिए लाभकारी है। यह पेय आपके शरीर को पोषण देने और हाइड्रेट रखने में भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके नियमित सेवन से कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुदीने वाले पेय के फायदे - फोटो : istock
हल्दी-पुदीने का पानी

एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर हल्दी में पाए जाने वाला करक्यूमिन आपकी सेहत के लिए कई प्रकार से लाभप्रद है। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता तो बढ़ती ही है साथ ही ये मल त्याग, पेट दर्द और दस्त को कम करके आंतों की समस्याओं को कम करने में भी फायदेमंद है। इसी तरह से पुदीने के रस को पानी में मिलाकर पीने से भी पाचन संबंधित समस्याओं के जोखिमों को कम किया जा सकता है।



--------------
नोट: यह लेख डॉक्टर्स का सलाह और मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें