फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजन कम करने से लेकर पाचन सुधारने तक अदरक के पानी पीने से होते हैं ये 5 फायदे

Fri, 06 Sep 2019 10:16 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
अदरक का इस्तेमाल ज्यादातर हम चाय में करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं अदरक सेहत के लिए एक बढ़िया औषधि है। इसका एंटी-इंफ्लेमेट्री और एंटी बैक्टीरियल गुण सर्दी-जुकाम में तो फायदा पहुंचाता ही है साथ ही इसका सेवन शरीर में होने वाले किसी भी तरह के सूजन को भी कम करता है। तो आइए जाने अदरक का सेवन किस तरह से फायदेमंद है।

 
विज्ञापन

2 of 7
अदरक का नियमित रूप से सेवन करने का सबसे बढ़िया तरीका है कि सुबह खाली पेट अदरक के पानी का सेवन किया जाए। ऐसा करने से पूरा दिन शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। तो आइए जाने कि अदरक का पानी सेहत को कैसे फायदा पहुंचाता है।

 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : pixa
पाचन में है लाभकारी
अदरका को रातभर पानी में भिगोकर सुबह इस पानी का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसके साथ ही जी मिचलाने या मार्निंग सिकनेस जैसी समस्या से निजात मिलती है।

 

4 of 7
वजन कम करता है
अदरक के पानी का नियमित रूप से सेवन शरीर में ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है। जिससे डायबिटीज के होने का खतरा भी कम हो जाता है। अगर रोज व्यायाम और सही खानपान के साथ अदरक के पानी का सेवन किया जाए तो वजन बहुत तेजी से घटता है।

 
विज्ञापन

5 of 7
त्वचा और बालों के लिए है फायदेमंद
अदरक में विटामिन ए और सी पर्याप्त मात्रा में होता है जिससे बालों और त्वचा की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है।

 
विज्ञापन

6 of 7
एंटी-ऑक्सीडेंट
अदरक में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं जिसकी वजह से यह कैंसर, पार्किंसन, अल्जाइमर, ह्रदय से जुड़ी बीमारियां और त्वचा पर असमय आने वाली झुर्रियों को कम करने में मदद करता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : pixa
मांसपेशियों को आराम दिलाए
बहुत ज्यादा एक्सरसाइज की वजह से मांसपेशियों में होने वाले दर्द में राहत दिलाने में अदरक का पानी बहुत फायदेमंद होता है। इसको पीने से शरीर को दर्द से राहत मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें