फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में करें इन चार सब्जियों का सेवन, कई गंभीर बीमारियों से बचाने में हैं लाभकारी

Mon, 22 Nov 2021 03:45 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सर्दियों में किन सब्जियों का सेवन करें - फोटो : iStock
प्रिया पांडेय
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

सर्दी का मौसम आते ही हमारे आसपास काफी कुछ बदल जाता है। लोगों के रहन-सहन से लेकर गर्म कपड़े पहनने तक, और वहीं दूसरी तरफ सर्दियों में हमारा खानपान भी पूरी तरह बदल जाता है। इस मौसम में लोग गर्म चीजों को खाना काफी पसंद करते हैं। लेकिन हमें ये समझना जरूरी है कि कौन सी सब्जियां ऐसी हैं, जिनके सेवन से सर्दियों में हमें लाभ मिल सकते हैं। सर्दी के मौसम में कई ऐसी सब्जियां मौजूद होती हैं, जो कई पोषक तत्वों से भरी होती हैं और शरीर के लिए ये काफी लाभकारी भी होती हैं। इस सर्दी के मौसम में ऐसी कई सब्जियां हैं जो हमें कई बीमारियों से बचाने का भी काम करती हैं। तो चलिए आपको ऐसी ही कुछ सब्जियों के बारे में बताते हैं, जिनके सेवन से आपको सर्दियों में लाभ मिल सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सर्दियों में किन सब्जियों का सेवन करें - फोटो : Pixabay
पालक
  • हरी सब्जियां सेहत को भरपूर लाभ देती हैं। जैसे- पालक, सर्दियों में आप विटामिन और पोषक तत्वों से भरे पालक का सेवन कर सकते हैं। पालक का सेवन करने से ये कैंसर और अस्थमा जैसी बीमारियों में बचाने का काम भी करता है।
विज्ञापन

3 of 5
सर्दियों में किन सब्जियों का सेवन करें - फोटो : Pixabay
चुकंदर
  • सर्दियों में चुकंदर का सेवन करना काफी फायदेमंद माना जाता है। इसे आप सलाद के तौर पर खा सकते हैं, और साथ ही चुकंदर का जूस भी आप पी सकते हैं। ये मस्तिष्क के रक्त प्रवाह में सुधार करने का काम करता है।

4 of 5
सर्दियों में किन सब्जियों का सेवन करें - फोटो : pixabay
अरबी
  • अरबी में पोटेशियम, स्टार्च, फाइबर, मैग्नीशियम, विटामिन- सी और ई की भरपूर मात्रा पाई जाती है। वहीं, हृदय रोग के जोखिम कम करने के साथ ही कैंसर के खतरे को भी कम करने में अरबी काफी मदद करती है। इसलिए सर्दियों में इसके सेवन से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सर्दियों में किन सब्जियों का सेवन करें - फोटो : pexels
गाजर
  • गाजर सर्दियों में ही उपलब्ध होता है, और इसके सेवन से शरीर में सी, ई, के और बी जैसे विटामिन की कमी दूर होने में मदद मिलती है। आप गाजर की सब्जी, सलाद और जूस के रूप में इसका सेवन कर सकते हैं।

नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें