Safe Weight Loss Methods: आज के समय में बहुत से लोग वेट लॉस करने की कोशिश कर रहे हैं, इसका एक बड़ा कारण है कि हमारे देश में बहुत से लोग मोटापे से ग्रस्त हैं। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस)-5 (2019-21) के अनुसार लगभग 24% महिलाएं और 23% पुरुष अधिक वजन या मोटापे से ग्रस्त हैं। पुरुषों की तुलना में महिलाओं में मोटापे की दर कहीं ज्यादा है। इसलिए हम इस लेख में महिलाओं के वेट लॉस के बारे में बात करेंगे।
अगर महिलाओं की बात की जाए तो आमतौर पर वो कुछ महीनों में ही जादुई बदलाव की उम्मीद करती हैं, और जब ऐसा नहीं होता तो वे हताश हो जाती हैं। यह सच है कि वजन कम करना कोई रातोंरात होने वाला काम नहीं है, बल्कि एक लंबी और अनुशासित प्रक्रिया है। इसी भ्रम को दूर करने के लिए, मशहूर डॉक्टर मल्हार ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है।
उन्होंने समझाया कि वजन कम करने का सही तरीका क्या है और इसके लिए कितना धैर्य रखना पड़ता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सफल वेट लॉस की कुंजी सिर्फ कड़ी मेहनत नहीं, बल्कि निरंतरता और धैर्य है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।