फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायबिटीज के हैं मरीज, तो जानें कैसी होनी चाहिए आपकी डाइट, लंच में जरूर खाएं ये 5 चीजें

Tue, 15 Jun 2021 04:32 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
प्रिया पांडेय
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

इस दौड़ती-भागती जिंदगी में लगभग हर दूसरा व्यक्ति किसी न किसी बीमारी से घिरा हुआ है। कोई हार्ट की बीमारी से तो कोई किडनी से जुड़ी बीमारियों से परेशान है। लेकिन इन सबके बीच काफी संख्या में लोग डायबिटीज यानी शुगर की बीमारी से भी ग्रसित हैं। ये एक ऐसी बीमारी है, जो व्यक्ति को पूरी तरह से परेशान कर देती है। यही नहीं, इसे एक गंभीर समस्या के तौर पर भी देखा जाता है। वहीं, डायबिटीज को पूरी तरह से ठीक करना संभव नहीं है, इसलिए इसे कंट्रोल में रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए मरीज को शरीर में ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करके रखना पड़ता है, जिसके लिए मरीज के खाने-पीने का विशेषतौर पर ध्यान रखना पड़ता है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि डायबिटीज से पीड़ित मरीज के लंच में क्या-क्या होना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हरी सब्जियां
  • बचपन में आपके माता-पिता भी आपसे हरी-सब्जियां खाने को बोलते होंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि हरी सब्जियां हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती हैं। वहीं, डायबिटीज के मरीज के लंच में हरी पत्तेदार सब्जियां होनी चाहिए। आप उन्हें पालक, ब्रोकली, करेला, बथुआ, तोरई और लौकी जैसी सब्जियां दे सकते हैं। इन सब्जियों में कैलोरी कम होती है और पोषक तत्व ज्यादा होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
साबुत अनाज और दालें
  • डायबिटीज के मरीज के लंच में आप साबुत अनाज और दालें भी दे सकते हैं, क्योंकि इनमें प्रोटीन, फाइबर और पोटेशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। ये ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करती हैं।

4 of 5
दही के फायदे - फोटो : iStock
दही
  • दही हमारे शरीर को काफी लाभ देती है। वहीं, दही में कैल्शियम, प्रोटीन और कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसलिए डायबिटीज के मरीज को ये काफी फायदा दे सकती है। ऐसे में आप उनके लंच में दही को शामिल कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
फैटी फिश
  • आप डायबिटीज के मरीज हैं और आप मांसाहारी खाना भी खाते हैं, तो आप अपने लंच में फैटी फिश का सेवन कर सकते हैं। यहीं नहीं, आप हेरिंग, सार्डिन और सैल्मन फिश खा सकते हैं, क्योंकि ये शुगर के मरीज के लिए काफी फायेदमंद होती हैं। मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड, ईपीए और डीएचए की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए ये शुगर के मरीज के लिए लाभदायक होती है।

नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें