आज से हम सभी नए साल 2023 में प्रवेश कर रहे हैं। सभी देशवासियों को अमर उजाला परिवार की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। नए साल में हम सभी को स्वस्थ जीवन के संकल्प के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है। वैश्विक स्तर पर जिस प्रकार से कई तरह की गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है, इससे बचाव के लिए शरीर को स्वस्थ रखना और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के उपाय करते रहना बहुत आवश्यक हो गया है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, दुनियाभर में जितनी बीमारियां बढ़ रही हैं, उनमें से ज्यादातर के लिए लाइफस्टाइल की गड़बड़ी को प्रमुख कारण माना जा रहा है। तो क्यों न आज से ही हम सभी जीवनशैली में स्वस्थ बदलाव कर लें। अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि लाइफस्टाइल के कुछ सामान्य से बदलाव न सिर्फ आपको कई गंभीर बीमारियों से बचाने में मददगार हो सकते हैं, साथ ही यह आपकी जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाने में भी सहायक होंगे।
सभी उम्र के लोगों के लिए इन स्वस्थ बदलावों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आज से ही दिनचर्या में ये चार महत्वपूर्ण बदलावों को जरूर से शामिल करें।