फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year Resolutions: ये तीन सुधार आपके जीवन में लाएंगे गजब का बदलाव, कैंसर-हृदय रोग का जोखिम 40% तक होगा कम

Sun, 01 Jan 2023 12:17 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
नए साल में सेहत को बेहतर रखने का लें प्रण - फोटो : istock
नया साल, नए उमंग-नई उम्मीदें लेकर आता है। यह समय कुछ नए संकल्प लेने का भी है जो आपके जीवन में सकारात्मक रूप से बदलाव लाने में मददगार हो सके। साल 2023 के लिए आपने क्या रेजोल्यूशन लिया? क्यों न इस बार अगले साल में अपनी सेहत को बेहतर-और बेहतर बनाने का रेजोल्यूशन लिया जाए। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जिस प्रकार से हर साल नई-नई बीमारियों से हमारा सामना हो रहा है, ऐसे में जरूरत है कि हम सभी अपने शरीर को मजबूत बनाएं जिससे इस तरह की चुनौतियां का मुकाबला किया जा सके।

पिछले तीन साल से हम सभी कोरोना महामारी की चपेट में हैं, खतरा अब भी बना हुआ है ऐसे में सभी लोगों को सेहत को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

नए साल के रेजोल्यूशन में आइए दिनचर्या को ठीक बनाने के लिए प्रयास लेने का संकल्प करते हैं। यकीन मानिए कुछ सामान्य से बदलाव न सिर्फ आपके जीवन में सकारात्मक तौर का बदलाव लाने में सहायक होंगे साथ ही ये कैंसर-हृदय रोग जैसी बीमारियों के जोखिम को कम करने में आपके लिए विशेष मददगार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
शरीर को फिट रखने का लें संकल्प - फोटो : iStock
सभी लोगों को लेने चाहिए ये तीन संकल्प

सेहत, मौजूदा समय की प्राथमिकता है, ऐसे में इसको लेकर सभी लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इस बार के न्यू ईयर  रेजोल्यूशन में हम सभी को शराब-धूम्रपान को बिल्कुल छोड़ने और दिनचर्या में व्यायाम को जरूर शामिल करने का संकल्प लेना चाहिए। मेडिकल साइंस के तमाम अध्ययन बताते हैं कि ये तीन बदलाव न केवल आपके जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाने में मदद करेंगे साथ गंभीर और जानलेवा बीमारियों से बचाने में भी लाभकारी हो सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
धुम्रपान से कई प्रकार के रोगों का खतरा - फोटो : Pixabay
धूम्रपान छोड़ने के लाभ

धूम्रपान की आदत छोड़ना आपको कई जानलेवा बीमारियों के खतरे से बचाने में मददगार हो सकता है। धूम्रपान से कैंसर, हृदय रोग, स्ट्रोक, फेफड़े के रोग, मधुमेह और क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (COPD) का जोखिम सबसे अधिक होता है, आप इन बीमारियों के जोखिम को कम कर सकते हैं। फेफड़ों के कैंसर से होने वाली लगभग 80% से 90% मौतों के लिए धूम्रपान को प्रमुख कारण माना जाता है, ऐसे में इससे दूरी बनाना इस जोखिम से आपको बचा सकता है।

4 of 5
शराब से कई प्रकार के नुकसान - फोटो : pixabay
शराब छोड़ना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद 

शराब की थोड़ी भी मात्रा मानसिक और शारीरिक दोनों प्रकार की सेहत को नकारात्मक तौर से प्रभावित कर सकती है। अध्ययनों के मुताबिक शराब, हाई ब्लड प्रेशर का कारण बनती है, जिससे आपको दिल का दौरा या स्ट्रोक होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा शराब, हृदय की मांसपेशियों को भी कमजोर करती है। अधिक शराब पीने से लिवर में फैट का निर्माण होने लगता है, जो आगे चलकर गंभीर स्थितियों में लिवर कैंसर के खतरे को बढ़ा सकता है। शराब से दूरी बनाना बहुत आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
योग के अभ्यास से लाभ - फोटो : Pixabay
नियमित व्यायाम से मिलता है लाभ

व्यायाम से वजन कंट्रोल रहता है, अधिक वजन की समस्या को हृदय रोग-डायबिटीज और कई अन्य क्रोनिक बीमारियों के प्रमुख कारण के रूप में जाना जाता है। नियमित व्यायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाकर मूड को ठीक रखने और ऊर्जा को बढ़ाने में भी मदद मिलती है। व्यायाम, अच्छी नींद को बढ़ावा देता है। जीवनशैली में किया गया यह बदलाव लाइफस्टाइल में गड़बड़ी के कारण होने वाली कई गंभीर बीमारियों के जोखिम को कम करने में लाभकारी है। 


---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें