आजकल ज्यादातर लोगों में देर से सोने की आदत बन गई है। दिनभर के काम के बाद रात का समय ही लोगों का अपना होता है। ज्यादातर लोग अपने पर्सनल काम रात को करते हैं जैसे किसी अपने से फोन पर बातें करना, चैटिंग करना, नेट सर्फिंग करना, टीवी देखना, वीडियो गेम खेलना। सिर्फ इतना ही नहीं कुछ लोग तो अपने शौक भी आधी रात को पूरा करते हैं जैसे बुक पढ़ना, पेंटिंग बनाना लेकिन आपको बता दें कि ऐसा करने से आप अपने साथ काफी बुरा कर रहे हैं।
इन पर्सनल चीजों के लिए आपकी नींद का समय कम हो रहा है। देर रात सोने से न सिर्फ आपके शरीर पर असर पड़ता है बल्कि आपका दिमाग भी इससे पीड़ित होता है। आइए आपको बताते हैं कि देर से सोने से आपको कैसी परेशानियां हो सकती हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
क्या आप देर से सोते हैं तो हो जाइए सावधान, आपको हो सकती हैं ये बीमारी
2 of 7
- फोटो : getty
इम्यून सिस्टम का निस्तेज होना
अधिकतर लोग देर रात से सोने को अपनी आदत बना चुके हैं। लेकिन ये आदत उनके शरीर को काफी हानि पहुंचाती है। आपको बता दें कि देर रात से सोने से आपका इम्यून सिस्टम निस्तेज हो जाता है। इम्यून सिस्टम आपके शरीर को दूसरे रोगों से बचाता है लेकिन अगर ये खुद ही निस्तेज हो जाएगा तो आप कई शारीरिक समस्याओं से जूझ सकते हैं।
विज्ञापन
क्या आप देर से सोते हैं तो हो जाइए सावधान, आपको हो सकती हैं ये बीमारी
3 of 7
- फोटो : getty
हार्टअटेक की संभावना
देर से सोने वालों को सामान्य लोगों से अधिक हार्टअटेक होते हैं। नींद कम होने से शरीर का ब्लडप्रेशर बढ़ता है। इससे पूरे दिन एक थकावट बनी रहती है और इसका सीधा असर आपके दिल पर पड़ता है।
क्या आप देर से सोते हैं तो हो जाइए सावधान, आपको हो सकती हैं ये बीमारी
4 of 7
- फोटो : getty
कैंसर होने की संभावना
आपको ये जानकर आश्चर्य होगा कि देर रात से सोने वाले कैंसर से पीड़ित हो सकते हैं। देर रात स सोना मतलब नींद पूरी न होना। ऐसे में कैंसर की संभावनाएं बहुत अिधक बढ़ जाती हैं। एक सर्वे के मुताबिक देर रात से सोने वाली महिलाएं काफी ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित होती हैं। इसके अलावा ब्रेन कैंसर होने की संभावनाएं भी बढ़ जाती हैं।
विज्ञापन
क्या आप देर से सोते हैं तो हो जाइए सावधान, आपको हो सकती हैं ये बीमारी
5 of 7
- फोटो : getty
मोटापा
देर रात से सोने वाले ज्यादातर लोग मोटापे का शिकार हो जाते हैं। देर से सोने वालों के शरीर में कैलोरी काफी देर से बर्न होती है जिसके चलते फैट बढ़ता रहता है। अगर आपको देर से सोने की आदत हो गई है तो आप सावधान हो जाएं कहीं आप अचानक से बहुत अधिक मोटे न हो जाएं।
विज्ञापन
क्या आप देर से सोते हैं तो हो जाइए सावधान, आपको हो सकती हैं ये बीमारी
6 of 7
- फोटो : getty
इन्सोम्निया
देर रात से सोने वालों की धीर-धीरे नींद कम होने लगती है। ऐसे में वो इन्सोम्निया के शिकार हो सकते हैं। ऐसा भी हो सकता है कि वो पूरी सो ही ना सकें। वो नींद न आने की बीमारी से पीड़ित हो सकते हैं। इन्सोम्निया कई तरह की शारीरिक परेशानियों को भी बढ़ाता है।
क्या आप देर से सोते हैं तो हो जाइए सावधान, आपको हो सकती हैं ये बीमारी
7 of 7
- फोटो : getty
एंग्जाइटी और डिप्रेशन
आपको बता दें कि देर रात से सोने से आपको डिप्रेशन भी हो सकता है। ऐसा होने से आपका किसी भी काम में म नहीं लगेगा। साथ ही आपके गुस्से का स्तर भी बढ़ सकता है। आप एंग्जाइटी के भी शिकार हो सकते हैं।