आपने सेब, संतरे या केले आदि फलों को जूस तो बहुत पीया होगा, लेकिन क्या कभी व्हीटग्रास जूस पीया है? दरअसल, व्हीटग्रास गेहूं की दूब को कहते हैं। ट्रिटिकम एस्टिवम नाम के गेहूं के पौधे की ताजी पत्तियों से व्हीटग्रास तैयार की जाती है। इसे घर पर भी आसानी से उगाया और तैयार किया जा सकता है। अगर आप चाहें तो व्हीटग्रास का जूस बाजार से भी खरीद सकते हैं। व्हीटग्रास जूस के रोजाना इस्तेमाल से कई तरह की बीमारियों को दूर करने में मदद मिल सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस जूस के सेवन से प्रतिरक्षा तंत्र को तो बेहतर बनाने में मदद मिलती ही है, साथ ही यह लिवर को साफ रखने में भी मददगार साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इस जूस के फायदों के बारे में...