फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विटामिन सी से भरपूर यह फल सेहत के लिए है बहुत फायदेमंद, इम्यूनिटी बढ़ाने में भी है कारगर

Wed, 16 Sep 2020 04:41 PM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अनानास के फायदे - फोटो : Pixabay
सुबह का नाश्ता हेल्दी होना बहुत जरुरी होता है। इसलिए हम अपने खाने में दूध से लेकर ओट्स, केला, दही आदि चीजों को शामिल करते हैं, जो फाइबर और कैल्शियम से भरपूर हैं। लेकिन हमें अपने नाश्ते में विटामिन सी से युक्त खाने की चीजों को भी शामिल करना चाहिए। इससे न सिर्फ आपको ऊर्जा मिलेगी बल्कि इससे आपका इम्यूनिटी सिस्टम (रोग प्रतिरोधक क्षमता) भी मजबूत रहेगा। इसके लिए आपको अपने नाश्ते में एक ऐसा फल शामिल करने की जरुरत है जो विटामिन सी से भरपूर है। अनानास को आप अपने नाश्ते में शामिल कर सकते हैं। ये आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। 
विज्ञापन

2 of 5
अनानास के फायदे - फोटो : Pixabay
अनानास (pineapple) में अच्छी मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। इसके साथ ही इसमें फाइबर और मैंग्नीज जैसे खनिज भी पाए जाते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं, जिससे ये हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और हमारे शरीर को रोगों से बचाता है। रोजाना नाश्ते में अनानास शामिल करने के और भी कई फायदे हैं। त्वचा से जुड़ी छोटी परेशानियों को भी दूर करता है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
अनानास में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें फ्रूक्टोज की मात्रा पाई जाती है, जिससे आपको एनर्जी मिलती है। इसके एक स्लाइस में लगभग 42 कैलोरी पाई जाती है, लेकिन इसमें चार फीसदी कार्ब्स पाए जाते हैं, जो आपको पेट भरे होने का अहसास दिलाते हैं। इससे आपको वजन नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
प्रतिदिन नाश्ते में अनानास शामिल करने से पेट से जुड़ी समस्याओं में भी राहत मिलती है। बायोटेक्नोलॉजी रिसर्च इंटरनेशनल में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, अनानास लूज मोशन की समस्या को दूर करने में कारगर है। इसके सेवन से आपकी पाचन क्रिया में सुधार आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अनानास विटामिन सी से तो भरपूर होता ही है, जिससे ये हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। इसके अलावा इसमें ऐसे तत्व भी पाए जाते हैं जो सूजन को कम करते हैं और घाव को भरने में भी सहायता करते हैं। इसके सेवन से चेहरे पर चमक आती है और चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बे भी साफ होते हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें