फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में रोजाना मूंगफली खाने के फायदे, इन बीमारियों का खतरा होगा कम

Sun, 08 Nov 2020 11:21 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मूंगफली के फायदे - फोटो : Pixabay
कहते हैं कि मूंगफली में सेहत का खजाना छिपा हुआ होता है। इसमें प्रोटीन से लेकर तेल और फाइबर प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं। इसके अलावा मूंगफली में पॉलीफेनोल, एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल्स भी पाए जाते हैं। इन सभी पोषक तत्वों की वजह से ही इसे 'सस्ता बादाम' भी कहा जाता है। इसका स्वाद न केवल लोगों को बहुत पसंद आता है बल्कि इसका सेवन सेहत के लिए भी बहुत लाभकारी होता है। सर्दियों में लोग इसे खाना खूब पसंद करते हैं। आइए जानते हैं सर्दियों के मौसम में मूंगफली के सेवन के फायदों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
वजन कम करने में मिलती है मदद 
  • मूंगफली का सेवन वजन कम करने में भी काफी मदद कर सकता है। दरअसल, इसे खाने के बाद काफी देर तक भूख नहीं लगती है, जिसकी वजह से आप खाना कम खाते हैं। इससे वजन कम करने में मदद मिल सकती है। अगर आपको वजन कम करना है तो रोजाना मूंगफली का सेवन करें। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सर्दी-जुकाम में उपयोगी है मूंगफली 
  • मूंगफली का सेवन सर्दी-जुकाम में बहुत लाभदायक होता है। चूंकि इसकी तासीर गर्म होती है, ऐसे में अगर आप सर्दियों के मौसम में इसका सेवन करेंगे तो इससे आपका शरीर गर्म रहेगा और सर्दी-जुकाम की समस्या में जल्द राहत मिलेगी। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
हृदय संबंधी बीमारियों के खतरे को करता है कम 
  • मूंगफली में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करके गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं। दरअसल, गुड कोलेस्ट्रॉल का उच्च स्तर आपके हृदय के लिए फायदेमंद होता है। कई अध्ययनों के मुताबिक, शरीर में अगर गुड कोलेस्ट्रॉल अधिक हो तो हृदय संबंधी बीमारियां होने का खतरा कम होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
डायबिटीज में भी है फायदेमंद 
  • मूंगफली का सेवन डायबिटीज में भी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद मिनरल्स ब्लड शुगर को संतुलित रखने में मदद करते हैं। एक अध्ययन के मुताबिक, मूंगफली का सेवन डायबिटीज के खतरे को 21 फीसदी तक कम कर सकता है। 
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें