फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में रोज करें एक संतरे का सेवन, वजन घटाने से लेकर इन समस्याओं में भी है फायदेमंद

Sun, 15 Nov 2020 08:33 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
संतरा खाने के फायदे - फोटो : Pixabay
सर्दियों का मौसम आने वाला है और वो अपने साथ कई बीमारियों को भी साथ लाता है और चूंकि कोरोना वायरस पहले से ही दुनियाभर में तबाही मचा रहा है, ऐसे में बहुत ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। हालांकि इस मौसम में कई स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर फल भी बाजार में देखने को मिलते हैं, जिसमें मौसमी, स्ट्रॉबेरी, अनानास और संतरा आदि शामिल हैं। वैसे सर्दियों में आने वाले फलों में सबसे बेहतर और स्वादिष्ट फल संतरा को ही माना जाता है। इसमें विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। इस फल के सेवन से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। यह शरीर की कई समस्याओं में फायदेमंद है। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में... 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
वजन घटाने में है मददगार 
  • संतरे में उच्च फाइबर और विटामिन सी पाए जाते हैं जो वजन घटाने में मददगार हैं। दरअसल, इसमें मौजूद फाइबर जल्दी भूख नहीं लगने देता है और पूरे दिन आपको कम खाने में मदद करता है जबकि विटामिन सी ग्लूकोज को ऊर्जा में बदल देती है और वसा को जलाने में मदद करती है। इसलिए रोज एक संतरे का सेवन वजन कम करने में आपकी मदद कर सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हृदय को बनाता है स्वस्थ 
  • संतरे का सेवन हृदय के लिए बहुत अच्छा माना जाता है, क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट, फोलेट और पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो दिल को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसलिए दिल को स्वस्थ बनाए रखने के लिए रोजाना एक संतरे का सेवन जरूर करें। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पेट के अल्सर को रखता है दूर 
  • कैल्सियम से भरपूर संतरा आपकी हड्डियों और दांतों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद तो करता ही है, साथ ही इसमें मौजूद उच्च फाइबर सामग्री पेट के अल्सर को भी रोकती है। इन सभी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए आप हर रोज एक संतरे का सेवन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इम्यूनिटी को बनाता है मजबूत 
  • संतरा विटामिन सी से भरपूर होता है जो प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है। इसके अलावा संतरे में बहुत सारे पॉलीफेनोल भी होते हैं जो वायरल संक्रमणों से बचाते हैं। अगर आपको अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखना है या बनाना है तो रोजाना एक संतरे का सेवन करें या एक गिलास संतरे का जूस भी पी सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें