फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: बैड कोलेस्ट्रॉल और शुगर दोनों को नियंत्रित रखती है ये 'चाय', आप भी शुरू कर दीजिए सेवन

Thu, 11 Jul 2024 07:36 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ब्लैक टी से होने वाले फायदे - फोटो : istock
आप भी जरूर चाय पीने के शौकीन होंगे। पर क्या आप जो चाय पीते हैं वो सेहत के लिए लाभप्रद है? 

इस लेख में हम आपको ऐसी चाय के बारे में बताने जा रहे हैं जो न सिर्फ फायदेमंद है साथ ही बैड कोलेस्ट्रॉल और शुगर दोनों को नियंत्रित रखते हुए आपको गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बचा सकती है। हम बात कर रहे हैं ब्लैक टी की। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर इस चाय के सेवन से हृदय और आंत तो स्वस्थ रहता ही है साथ ही साथ आप कई प्रकार की अन्य क्रोनिक बीमारियों के खतरे को भी कम कर सकते हैं।

अध्ययनों में भी इसकी पुष्टि होती है कि नियमित रूप से ब्लैक टी का सेवन करने से अन्य चाय की तुलना में अधिक लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
ब्लैक टी के फायदे - फोटो : istock
ब्लैक टी कई मामलों में बहुत फायदेमंद

शोधकर्ता बताते हैं, ब्लैक टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और अन्य आवश्यक यौगिक शरीर में ऑक्सीडेटिव डैमेज और इंफ्लामेशन को कम करने में सहायक हैं। यह कैमेलिया साइनेंसिस पौधे से आती है। इस चाय में पॉलीफेनॉल्स होता है जिसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। एंटीऑक्सीडेंट का सेवन करने से क्रोनिक बीमारियों के जोखिम को कम करने और समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है।

ब्लैक टी बनाने के लिए सबसे पहले पानी उबालें। इसमें टी बैग या 2-3 ग्राम चाय की पत्तियां डालें। जब पानी आधा रह जाए तो छानकर इसका सेवन करें। इसमें दूध या चीनी नहीं डाली जाती है।
विज्ञापन

3 of 5
हृदय स्वास्थ्य की समस्याएं - फोटो : istock
हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी

ब्लैक टी में फ्लेवोनोइड्स नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है, जिसे हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। फ्लेवोनोइड्स कुछ सब्जियों, फलों, रेड वाइन और डार्क चॉकलेट में भी पाए जाते हैं। नियमित रूप से इनका सेवन करने से हृदय रोगों के कई जोखिम कारकों जैसे उच्च रक्तचाप, हाई कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड और मोटापा घटाने में मदद मिल सकती है।

अध्ययनों की समीक्षा में पाया गया कि ब्लैक टी पीने से बैड कोलेस्ट्रॉल में 4.64mg/dL की कमी आई। यह प्रभाव उच्च हृदय जोखिम वाले लोगों में अधिक स्पष्ट था।

4 of 5
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या - फोटो : istock
ब्लड प्रेशर भी रहता है कंट्रोल

हाई ब्लड प्रेशर से हृदय रोग, किडनी फेलियर, स्ट्रोक, दृष्टि हानि और दिल के दौरे का खतरा बढ़ जाता है। आहार और जीवनशैली में बदलाव आप रक्तचाप को कम कर सकते हैं। अध्ययनों की समीक्षा में उच्च रक्तचाप वाले लोगों में ब्लैक टी के प्रभावों को देखा गया।

अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि नियमित रूप से ब्लैक टी के सेवन से सिस्टोलिक रक्तचाप 4.81 मिमी एचजी और डायस्टोलिक रक्तचाप 1.98 मिमी एचजी कम आई। जिन लोगों ने तीन महीने से अधिक समय तक नियमित रूप से इसका सेवन किया उनमें ब्लड प्रेशर काफी बेहतर रूप से नियंत्रित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कैसे करें शुगर कंट्रोल? - फोटो : istock
शुगर नियंत्रित रखने में भी इसके लाभ

ब्लड प्रेशर की ही तरह से ब्लड शुगर को भी कंट्रोल रखने में इसके लाभ देखे गए। उच्च रक्त शर्करा के स्तर से टाइप-2 डायबिटीज, मोटापा, हृदय रोग, किडनी की बीमारी हो सकती है। प्री-डायबिटीज और बिना डायबिटीज वाले लोगों पर ब्लैक टी के प्रभावों को जानने के लिए किए गए अध्ययन में पाया गया कि ये चाय शरीर में इंसुलिन के उपयोग को बढ़ाने में मदद कर सकती है।

एक अन्य अध्ययन में मोटापे और इंसुलिन प्रतिरोध वाले पुरुषों में इंसुलिन प्रतिक्रिया पर ब्लैक टी के सेवन के प्रभावों को देखा गया। ब्लैक टी से इसमें भी सुधार हो सकता है।


-------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें