फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: मीठे का अधिक सेवन आपको बना सकता है रोगग्रस्त, इम्यूनिटी भी हो जाती है कमजोर

Mon, 02 Aug 2021 08:15 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

प्रिया पांडेय

डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष


दुनिया में बहुत से ऐसे लोग हैं, जिन्हें मीठा खाना बहुत पसंद होता है। खासकर भारत की अगर बात करें तो यहां लगभग हर व्यक्ति किसी न किसी रूप में मीठे का सेवन करता ही है, चाहे वो चाय हो, मिठाई या चॉकलेट वगैरह। जिन्हें अक्सर मीठा खाने की आदत होती है, वो अगर थोड़ी सी भी मीठी चीज खा लें, तो मन में उसे खाने की इच्छा और बढ़ जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मीठा खाने से शरीर को अगर कुछ फायदे होते हैं तो कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। इसलिए आमतौर पर लोगों को मीठा कम ही खाने की सलाह दी जाती है। चूंकि आज के समय में अधिकतर लोग शारीरिक व्यायाम कम ही कर रहे हैं, ऐसे में मीठे का अधिक सेवन उन्हें रोगग्रस्त बना सकता है। आइए जानते हैं मीठा खाने से शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव, फायदे और अधिक मीठा खाने के नुकसान के बारे में... 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
मीठा खाने के फायदे 
  • अगर उचित मात्रा में मीठे का सेवन किया जाए तो उससे शरीर को फायदा हो सकता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि डार्क चॉकलेट जैसी कुछ मीठी चीजों को खाने से स्ट्रोक का खतरा कम होता है और उच्च रक्तचाप यानी हाई बीपी में भी फायदा होता है। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
मीठा खाने के नुकसान क्या हैं? 
  • चूंकि मीठी चीजों में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है और विशेषज्ञ कहते हैं कि कैलोरी अधिक लेने से वजन या मोटापा तेजी से बढ़ने लगता है और ये तो आप जानते ही होंगे कि वजन का बढ़ना हाई ब्लड शुगर और हृदय रोग संबंधी कई गंभीर बीमारियों की वजह बन सकता है। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बढ़ जाता है डायबिटीज का खतरा 
  • विशेषज्ञ कहते हैं कि मीठा अधिक खाने का सबसे बड़ा नुकसान ये है कि इससे ब्लड शुगर का स्तर तेजी से बढ़ने लगता है। ऐसे में डायबिटीज की संभावना बढ़ जाती है। डायबिटीज के मरीजों को तो डॉक्टर वैसे ही मीठा नहीं खाने की सलाह देते हैं, क्योंकि अगर उनका ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाए तो खतरनाक हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
प्रतिरक्षा तंत्र भी होता है कमजोर 
  • विशेषज्ञों का मानना है कि अधिक मीठा खाने से प्रतिरक्षा तंत्र की कार्यप्रणाली में बाधा उत्पन्न होती है। ऐसे में सर्दी-जुकाम, फ्लू और अन्य वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा लगातार मीठा खाने से हड्डियों पर भी दुष्प्रभाव पड़ता है। 
नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें