Mango Tips: गर्मियों का मौसम आते ही आम की मिठास हर किसी को लुभाती है। 'फलों का राजा' कहलाने वाला आम न केवल स्वाद में लाजवाब है, बल्कि पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। आम में फाइटोन्यूट्रिएंट्स, विटामिन-सी, विटामिन-ए, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो इम्युनिटी को मजबूत करते हैं और शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
हालांकि, स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, अधिक मात्रा में आम खाने से पेट की समस्याएं, ब्लड शुगर में वृद्धि और अन्य स्वास्थ्य जोखिम हो सकते हैं। इसके अलावा, केमिकल से पके आम खाने से टॉक्सिसिटी का खतरा भी बढ़ सकता है। आइए जानते हैं ज्यादा आम खाने के क्या नुकसान हैं, साथ ही ये भी जानेंगे कि आम खरीदने से पहले क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?
ज्यादा आम खाने के नुकसान-
पाचन संबंधी समस्याएं-
आम में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो सामान्य मात्रा में पाचन के लिए फायदेमंद है। लेकिन ज्यादा आम खाने से डायरिया, पेट में ऐंठन, गैस या अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। खासकर, अगर इसे खाली पेट या रात में खाया जाए, तो पाचन तंत्र तो प्रभावित कर सकता है।