Types Of Headache: सिरदर्द एक बेहद आम समस्या है, जिससे लगभग हर कोई कभी न कभी जूझता है। हर सिरदर्द अपने आप में अलग होता है। उसके कारण, लक्षण और गंभीरता अलग-अलग हो सकते हैं, और वे विभिन्न स्वास्थ्य स्थितियों को दर्शाते हैं।
यह समझना जरूरी है कि सभी सिरदर्द एक जैसे नहीं होते। कुछ मामूली होते हैं जो खुद-ब-खुद ठीक हो जाते हैं, जबकि कुछ अन्य गंभीर समस्याओं जैसे माइग्रेन, तनाव या साइनस से जुड़े हो सकते हैं। कई बार तो ये किसी अंदरूनी बीमारी का शुरुआती संकेत भी होते हैं। इसलिए, अगर आपको बार-बार सिरदर्द होता है या उसके साथ अन्य लक्षण जैसे चक्कर आना, उल्टी या नजर में बदलाव महसूस होता है, तो इसे नजरअंदाज न करें, तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
बता दें कि सिरदर्द कई प्रकार का होता है। आइए इस लेख में सिरदर्द के चार प्रमुख प्रकार के बारे में जानते हैं।