शरीर के सुचारू ढंग से काम करते रहने के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है। पर्याप्त ऊर्जा के लिए संतुलित और पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए, यह हम सभी जानते हैं, पर क्या आप यह जानते हैं कि भोजन से उर्जा मिलती कैसे है? जवाब है-मेटाबॉलिक गतिविधि द्वारा। मेटाबॉलिज्म शरीर में होने वाली रासायनिक प्रक्रियाओं की एक श्रृंखला है जो भोजन को ऊर्जा में परिवर्तित करने के साथ शरीर के कोशिकाओं को जीवित रखने के लिए आवश्यक होती है। फैट बर्न करने के साथ भोजन से पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ाने में मेटाबॉलिज्म का महत्वपूर्ण योगदान होता है। अब सोचिए अगर इसमें कोई समस्या आ जाए तो सामान्य जीवन कितना कठिन हो सकता है?
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक स्वस्थ शरीर के लिए स्वस्थ मेटाबॉलिज्म को होना आवश्यक है, पर हमारी कई आदतें मेटाबॉलिज्म को नुकसान पहुंचा सकती हैं। मेटाबॉलिज्म में समस्या मतलब वजन बढ़ना और कई अन्य बीमारियों का खतरा। आइए जानते हैं कि हमारी कौन सी आदतें मेटाबॉलिज्म के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं?