देखते ही देखते हम साल 2023 के समापन की ओर बढ़ गए हैं, कल सूर्य की पहली किरण के साथ हम नए साल 2024 में प्रवेश कर जाएंगे। इससे पहले साल को अलविदा कहने और नए साल के स्वागत को लेकर हर तरफ तैयारियां जोरो-शोरों पर हैं। हर तरफ पार्टी का माहौल है, गीत-संगीत और जश्न के इस मौके का हम सभी को इंतजार रहता है। पर ध्यान रहे, जश्न और उत्साह में हमारी सेहत से कोई समझौता न होने पाए।
पार्टियों के दौरान सेहत का पूरा ध्यान रखा जाना जरूरी है, विशेषतौर पर यदि आपको डायबिटीज या हार्ट की समस्या है तो और भी अलर्ट रहने की आवश्यकता है। पार्टियों में डीजे की तेज आवाज, तेल-मसाले वाला खान-पान आपकी सेहत को बिगाड़ सकता है। इसके अलावा इन दिनों कोरोना का जोखिम बढ़ रहा है जिसको लेकर भी सभी लोगों को अलर्ट रहने की आवश्यकता है।
आइए जानते हैं कि पार्टियों-जश्न के दौरान सेहत का कैसे ख्याल रखें?