इन चीजों के सेवन से होता है हेयर फाॅल
- फोटो : iStock
चीनी
चीनी का ज्यादा सेवन कई तरह की बीमारियों को बढ़ावा देता है। चीनी शरीर के लिए हानिकारक हो सकती है। एक अध्ययन के मुताबिक, मधुमेह के रोगियों में इंसुलिन प्रतिरोध बनता है, जिसके कारण उनके बाल झड़ने लगते हैं। अधिक वजन होने पर भी बाल झड़ने की समस्या हो सकती है। सही समय पर इस पर काबू न पाया जाए तो गंजेपन का कारण भी बन सकता है। इसलिए चीनी का सेवन कम से कम करना चाहिए।