फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2023 Health Tips: होली के रंग कहीं बिगाड़ न दें त्वचा की सेहत, इन बातों का रखें विशेष ध्यान

Mon, 06 Mar 2023 10:43 AM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
होली में त्वचा की देखभाल - फोटो : istock
Holi 2023: होली उत्साह का पर्व है, लेकिन कभी कभी गलती या लापरवाही के कारण रंगों के इस त्योहार की वजह से लोगों को कुछ समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। होली का दूसरा नाम रंगों का पर्व है, जिसमें लोग तरह तरह के सूखे और गीले रंगों के साथ खेलते हैं। एक दूसरे के चेहरे पर रंग लगाकर पर्व मनाते हैं। इस दौरान छोटी छोटी असावधानी और गलतियां आपकी त्वचा की सेहत को बिगाड़ सकती हैं। लोग बाजार से बिकने वाले किसी भी तरह के रंग खरीद लेते हैं। लेकिन उनका ध्यान इस बात पर नहीं जाता कि यह रंग केमिकल युक्त हो सकते हैं, जो आपकी त्वचा के सम्पर्क में आएंगे तो आपकी त्वचा पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। मस्ती करने के लिए थोड़ी सी असावधानी से आपकी स्किन खराब हो जाती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, केमिकल युक्त रंग से त्वचा पर एलर्जी, रूखापन, दाग, जलन, खुजली, लाल निशान और पिंपल्स आने लग सकते हैं। ऐसे में होली के रंग से अपनी त्वचा की सेहत बचाए रखने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 6
होली में त्वचा की देखभाल - फोटो : iStock
होली के रंग से त्वचा पर पड़ने वाला प्रभाव

केमिकल युक्त रंग का इस्तेमाल करने से उसका रसायन त्वचा के अंदरूनी सतह पर पहुंचकर नुकसान पहुंचाता है। जिससे कई स्किन समस्याएं हो जाती हैं। जैसे,

-त्वचा रूखी और बेजान हो सकती है।
-केमिकल वाले रंग त्वचा के सम्पर्क में आने से जलन हो सकती है।
-त्वचा पर चकत्ते, दाने या खुजली हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 6
होली में त्वचा की देखभाल - फोटो : iStock
रंग के इस्तेमाल में बरतें ये सावधानी

-केमिकल रंगों की जगह हर्बल व अच्छी गुणवत्ता के रंगों का इस्तेमाल करें।

-स्थाई या पक्के रंगों का इस्तेमाल न करें।

- ऐसे रंगों का प्रयोग करें जो पानी में घुलनशील हों।

4 of 6
होली में त्वचा की देखभाल - फोटो : Istock
-गोल्डन और सिल्वर पेंट त्वचा के लिए खतरनाक होते हैं, इनका प्रयोग न करें।

-रंगों को बालों पर न डालें। इससे बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं और हेयर फॉल होने की संभावना बढ़ जाती है।

-चमकीले सूखे रंगों से दूर रहें। रंग में कांच का पाउडर मिलाकर उसमें चमक लाई जाती है, जब चेहरे पर इस तरह का रंग लगाया जाता है तो त्वचा कट जाती है या आंखों को नुकसान पहुंचता है। 
विज्ञापन

5 of 6
होली में त्वचा की देखभाल - फोटो : istock
होली खेलने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

रंग वाली होली खेलनी हो तो पहले अपनी त्वचा को बचाने के लिए कुछ तैयारियां कर लें। जैसे, 

-त्वचा पर ज्यादा मॉइश्चराइजर लगा लें। इससे त्वचा की नमी बनी रहती है। रंग त्वचा के अंदरूनी हिस्से में नहीं पहुंच पाता और इसे छुड़ाना आसान हो जाता है।

-धूप में केमिकल वाले रंगों से होली खेलने से त्वचा में जलन होने लगती है और स्किन रूखी होने पर चुभने लगती है। ऐसे में सनस्क्रीन लोशन लगाकर ही बाहर निकलें। ताकि आपकी त्वचा पर प्रोटेक्टिव पर्त बनी रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
होली में त्वचा की देखभाल - फोटो : pixabay
-चेहरे के साथ ही बालों का भी ख्याल रखें और सिर पर नारियल का तेल लगा लें। ताकि बालों में रंग जाने के बाद भी उसे रूखा और बेजान होने से बचाया जा सके।

-रंग खेलने के बाद साबुन के इस्तेमाल से भी आपकी स्किन ड्राई हो सकती है। ऐसे में होली के बाद उबटन लगाकर रंग को छुड़ा लें और त्वचा की नमी भी बरकरार रखें। 
---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें