आहार में शामिल कीजिए फाइबर
- फोटो : istock
हाई फाइबर वाली चीजों का सेवन
आहार विशेषज्ञ कहते हैं, पाचन की समस्याओं से बचे रहने के लिए सभी लोगों को ऐसी चीजों का सेवन अधिक मात्रा में करना चाहिए जो फाइबर से भरपूर हों। साबुत अनाज, सब्जियों, फल और फलियों का सेवन करना इसमें आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। हाई फाइबर वाले आहार आपके पाचन तंत्र को मजबूती देकर भोजन को आसानी से पचाने में सहायक होते हैं, जिससे कब्ज जैसी समस्याओं का खतरा कम होता है।