शरीर के संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का बेहतर रहना आवश्यक होता है। हाल के कुछ वर्षों में अल्जाइमर और डिमेंशिया जैसे तमाम तरह की मानसिक स्वास्थ्य की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। अल्जाइमर, डिमेंशिया के सबसे आम कारणों में से एक है। अल्जाइमर संगठन के अनुसार, अल्जाइमर रोग, मस्तिष्क की कोशिकाओं में क्षति के कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्या है। जीवनशैली और आहार में गड़बड़ी के कारण तमाम तरह की मानसिक स्वास्थ्य की समस्याएं बढ़ती जा रही है, जिसको लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञ लोगों को विशेष सावधान रहने की सलाह दी जाती है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक हमारी कुछ आदतें कई तरह की मानसिक समस्याओं का कारण बन सकती है। मानसिक स्वास्थ्य का असर सिर्फ मस्तिष्क तक ही सीमित नहीं है, यह संपूर्ण शरीर के कार्यप्रणाली और जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकती है। आइए जानते हैं कौन सी आदतें अल्जाइमर, डिमेंशिया जैसी मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को बढ़ा सकती हैं।