नमक के नुकसान
- फोटो : istock
ज्यादा चीनी और नमक तो नहीं खाते?
ज्यादा चीनी और नमक दोनों ही लिवर की सेहत के लिए नुकसानदायक हैं। शुगर और फ्रक्टोज (जैसे कोल्ड ड्रिंक्स, मिठाइयां, प्रोसेस्ड फूड) का अधिक सेवन लिवर में वसा का निर्माण करते है, जिससे इंसुलिन प्रतिरोध और फैटी लिवर डिजीज का खतरा बढ़ता है। चीनी और मीठे पदार्थों का सेवन कम करें। इसी तरह से अत्यधिक नमक का सेवन भी लिवर के लिए हानिकारक हो सकता है, क्योंकि यह लिवर की कोशिकाओं में सूजन और उच्च रक्तचाप को बढ़ावा देती है, जिससे लिवर की कार्यक्षमता प्रभावित होती है। इन दोनों की मात्रा आहार में कम रखें।
--------------
नोट: यह लेख डॉक्टर्स का सलाह और मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।