कोरोना महामारी के इस संक्रमण काल में दुनियाभर के वैज्ञानिक कम से कम समय में इसकी वैक्सीन बनाने में लगे हैं। इस महामारी काल में उन बीमारियों की भी चर्चा हो रही है, जिनकी वैक्सीन अबतक नहीं बन पाई है। एचआईवी एड्स उन्हीं बीमारियों में से एक है। इस बीच ब्राजील से एक अच्छी खबर आ रही है। ब्राजील में एक व्यक्ति एड्स के वायरस से मुक्त हो गया है। ब्राजील के साओ पाउलो स्थित फेडरल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने यह दावा किया है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से: