डाउन सिंड्रोम से पीड़ित एली गोल्डस्टीन
- फोटो : Instagram/Ellie Goldstein
वोन्ने गोल्डस्टीन कहती हैं कि ये तो एक दिन होना ही था। 'हमें जो प्रतिक्रिया मिली है, उससे ये पता चलता है कि दुनिया इस बदलाव के लिए तैयार है। जो चीजें चल रही हैं, उनके अलावा हमें और सकारात्मकता की जरूरत है।' लेकिन पेरिस में साइलेंट मॉडल्स एजेंसी के विंसेंट पीटर का कहना है कि उन्हें स्पेशल नीड्स वाले मॉडल्स की तरफ कोई रिक्वेस्ट नहीं मिला है। 'मुमकिन है कि गर्मियों की छुट्टी के बाद, अगले फैशन वीक में लोग आएं, लेकिन सच कहूं तो फिलहाल हमारे पास कोई नहीं आया है।'