चूहों पर घी के प्रभाव को जानने के लिए अध्ययन
- फोटो : iStock
चूहों पर किया गया अध्ययन
हृदय स्वास्थ्य पर घी के प्रभावों को समझने के लिए विशेषज्ञों ने चूहों पर अध्ययन किया। इसमें चूहों को घी युक्त खाद्य पदार्थ दिए। अध्ययन के लिए दो प्रकार के चूहों को शामिल किया गया था, चूहों का एक सेट पूरी तरह से स्वस्थ जबकि दूसरे सेट के चूहे आनुवंशिक रूप से कुछ बीमारियों के शिकार थे। अध्ययन के निष्कर्ष में वैज्ञानिकों ने पाया कि स्वस्थ सेट वाले चूहों में घी के सेवन से हानिकारक कोलेस्ट्रॉल या हृदय रोग के अन्य मार्करों में ज्यादा वृद्धि नहीं हुई। वहीं दूसरे सेट में, जो बीमारियों से ग्रस्त था, घी युक्त आहार खाने से उनके रक्त में बैड कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर में बढ़ोतरी देखने को मिली।