Medically reviewed by-
आचार्य मनीष
(आयुर्वेदाचार्य)
शुद्धी आयुर्वेद, दिल्ली
कोरोना महामारी ने हम सभी को अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रखने के महत्व को अच्छी तरह से समझा दिया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो जिन लोगों की इम्यूनिटी मजबूत होती है, उनमें कोरोना जैसे तमाम तरह के संक्रमणों का कोई प्रभाव नहीं होता है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए ज्यादातर लोगों ने अपनी प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने की कोशिशें भी शुरू कर दी हैं। कोई आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों को प्रयोग में ला रहा है तो कोई विटामिन की गोलियों का सेवन कर रहा है।
आयुर्वेद विशेषज्ञों की मानें तो इस प्राचीन चिकित्सा पद्धति में कई ऐसी जड़ी-बूटियां मौजूद हैं जो न सिर्फ इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद कर सकती हैं, साथ ही यह शरीर को कई तरह के रोगों से भी बचा सकती हैं। इस लेख में हम ऐसी ही एक दिव्य औषधि 'ब्राह्मी' के बारे में जानेंगे। ब्राह्मी का सेवन सदियों से कई तरह के स्वास्थ्य लाभों के लिए किया जाता रहा है।
आइए जानते हैं इस औषधि के सेवन के क्या-क्या लाभ हो सकते हैं?