आहार में वसा की पर्याप्त मात्रा लें
शरीर को स्वस्थ वसा की जरूरत होती है। खासतौर पर गर्भावस्था के दौरान महिला को अपने आहार में स्वस्थ वसा का सेवन करना चाहिए। यह आवश्यक है कि गर्भावस्था के दौरान महिला पर्याप्त मात्रा में वसा का सेवन करें।
वसा को अपने आहार में शामिल करने से गर्भावस्था के दौरान वजन बढ़ने में मदद मिलती है और बच्चे का मस्तिष्क भी विकसित होता है। वसा के मुख्य स्त्रोत दूध, नारियल तेल, जैतून का तेल, नट (बादाम, अखरोट, काजू, हेज़लनट्स), बीज (सूरजमुखी, कद्दू) और एवोकैडो हैं। इन सब का सेवन करके गर्भवती महिला के शरीर को आवश्यक पोषक तत्वों की प्राप्ति होगी।