फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाह: हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से हैं परेशान, तो डाइट में जरूर शामिल करें ये पांच चीजें, मिलेगी मदद

Wed, 19 May 2021 08:10 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

डॉ. परवेश मलिक 
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)  


आजकल लोगों का जिस तरीके का लाइफस्टाइल हो गया है, इसमें कोई शक नहीं है कि उन्हें कोई न कोई शारीरिक समस्या न हो। इसमें डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां शामिल हैं। हाई ब्लड प्रेशर यानी उच्च रक्तचाप तो आज की आम समस्या बन गई है। ऐसा नहीं है कि ये समस्या किसी विशेष उम्र के लोगों को हो रही है, बल्कि हाई ब्लड प्रेशर हर उम्र के लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। अगर समय रहते इसपर ध्यान नहीं दिया गया तो मामला गंभीर भी हो सकता है। आइए जानते हैं उच्च रक्तचाप के खतरे को कम करने के लिए अपनी डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए? 
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
हरी सब्जी 
  • हर किसी को अपनी डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करना चाहिए। इसमें फाइबर से लेकर मैग्नीशियम, विटामिन ए, सी और अन्य कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि रोजाना हरी सब्जियों का सेवन करने से उच्च रक्तचाप और दिल की बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
स्ट्रॉबेरी 
  • नियमित रूप से स्ट्रॉबेरी के सेवन से उच्च रक्तचाप को काबू करने में मदद मिलती है। दरअसल, इसमें भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सिडेंट, विटमिन-सी और ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है और साथ ही इसमें मौजूद पोटैशियम उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करता है। 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
केला 
  • केले को सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद फलों में से एक माना जाता है। इसमें कई गुणकारी खनिज तत्व पाए जाते हैं, जिसमें सबसे अहम होता है पोटैशियम। यह हाई ब्लड प्रेशर यानी उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है। 

विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
ब्रोकली 
  • इसमें मैग्नीशियम, कैल्शियम और पोटैशियम पाए जाते हैं, जो रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। अपने रक्तचाप के स्तर को सामान्य बनाए रखने के लिए आपको नियमित रूप से ब्रोकली को अपने आहार में शामिल करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पिस्ता 
  • पिस्ता को सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-सी, आयरन, कैल्शियम, जिंक, कॉपर और पोटैशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि नियमित रूप से इसके सेवन से उच्च रक्तचाप के खतरे को कम किया जा सकता है। 
नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें