Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik
डॉ. परवेश मलिक
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)
एलर्जी होना एक आम समस्या है, जो किसी को भी किसी भी चीज से हो सकती है। इनमें दवाइयों से लेकर खाद्य पदार्थ तक शामिल हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि एलर्जी की समस्या हल्के से गंभीर भी हो सकती है। इसलिए इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, वरना इससे स्वास्थ्य संबंधी अन्य परेशानियां भी हो सकती हैं। दुनिया में बहुत सारे ऐसे लोग हैं, जिन्हें फूड एलर्जी है। दरअसल, जब कोई विशेष प्रकार का खाद्य उत्पाद शरीर में जाकर प्रतिरक्षा तंत्र को असामान्य कर देता है, तो उस परिस्थिति को 'फूड एलर्जी' कहा जाता है। त्वचा पर लाल चकत्ते और खुजली, मुंह, गले या कान के अंदर खुजली होना, चेहरे, आंखें, होंठ, जीभ और मुंह के आसपास सूजन फूड एलर्जी के सामान्य लक्षण हो सकते हैं।
आइए जानते हैं कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में, जिनके सेवन से एलर्जी की समस्या हो सकती है।